scorecardresearch
 

यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, इस महीने 10 IPS अधिकारी होंगे रिटायर्ड

यूपी पुलिस विभाग में एक ही महीने में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव होना तय माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि विभाग के 10 आईपीएस अधिकारी अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं.

Advertisement
X
इस महीने 10 आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
इस महीने 10 आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में इस महीने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव होना तय माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस महीने विभाग के 10 आईपीएस अधिकारी अपनी सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. 

रिटायर होने वाले प्रमुख अधिकारियों में डीजी फायर मुथा अशोक जैन, भारत सरकार के बीपीआरडी में तैनात रवि जोसेफ लक्कू और सीआईडी में तैनात डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं.

इसके अलावा, यूपी-112 के डीआईजी राशिद खान, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (डीआईजी) आलोक प्रियदर्शी और पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह भी इसी माह सेवामुक्त होंगे.

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर की चाह में छोटा भाई बना कातिल, शराब पिलाकर बड़े को पत्थरों से कुचला, CCTV से खुला ब्लाइंड मर्डर का राज

अन्य सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में लखनऊ कमिश्नरेट के डीसीपी कमलेश कुमार दीक्षित, ईओडब्ल्यू  के एसपी अरविंद मिश्रा, ट्रेनिंग मुख्यालय के एसपी हरी गोविंद और 49वीं वाहिनी पीएसी के एसपी राम नयन सिंह का नाम शामिल है.

इस बीच, मेरठ पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को फंसाकर कथित तौर पर रंगदारी और ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में राहुल पाल निवासी रिठानी और आकाश निवासी पुट्ठा को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि गिरोह के सदस्य कभी पुलिसकर्मी तो कभी अफसर बनकर लोगों को कार्रवाई का डर दिखाते थे.

Advertisement

पुलिस ने जानकारी दी कि ब्रह्मपुरी थाने में नीरज पाल नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया कि शशांक शर्मा, राहुल, आकाश और दो अन्य आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी, पुलिस अफसर बताकर उसे धमकाया. आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई की बात कही और दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी और उसके खाते से 10 हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement