scorecardresearch
 

'मुझे ले जाओ, ये लोग मार देंगे', UP में ट्विशा जैसा मामला, फांसी पर लटकी मिली रिटायर्ड SI की बहू

झांसी में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने दहेज प्रताड़ना के आरोपों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 35 वर्षीय अन्नू यादव का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता का दावा है कि शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों के मुताबिक, मौत से एक रात पहले अन्नू ने फोन कर जान का खतरा बताया था. पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
आरोप है कि शादी के बाद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. Photo ITG
आरोप है कि शादी के बाद लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. Photo ITG

यूपी के झांसी में भोपाल की ट्विशा शर्मा जैसा मामला सामने आया है. आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ना के बाद एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अन्नू ने घटना से एक दिन पहले मायके में फोन कर कहा, मुझे ले जाओ, वरना ये लोग मार देंगे.'

शादी में 20 लाख का सामान देने का दावा
मृतका की पहचान 35 वर्षीय अन्नू यादव के रूप में हुई है. उसके पिता देवीशरण यादव मूल रूप से हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में झांसी के गरौठा क्षेत्र में रहते हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में अन्नू की शादी बड़े धूमधाम से रिटायर्ड एसआई महेंद्र सिंह यादव के बेटे लोकेंद्र यादव के साथ की थी. शादी में करीब 20 लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामान दिया गया था. दंपति का एक बेटा भी है.

शादी के बाद मांगे दहेज
पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर अन्नू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था. कई बार दोनों परिवारों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिश हुई, लेकिन स्थिति में स्थायी सुधार नहीं आया.

Advertisement

शादी में ससुराल से कोई नहीं आया
देवीशरण यादव के अनुसार, 5 मई को उनकी छोटी बेटी की शादी थी. अन्नू तो मायके आई थी, लेकिन उसके ससुराल से कोई भी समारोह में शामिल नहीं हुआ. यहां तक कि उसके बेटे को भी उसके साथ नहीं भेजा गया. शादी के बाद 19 मई को जब अन्नू वापस ससुराल गई तो उसे फिर से तानों और दहेज की मांग का सामना करना पड़ा.

घर वालों के पहुंचने से पहले ही चली गई जान
परिजनों का कहना है कि 31 मई की रात अन्नू ने फोन कर मदद की गुहार लगाई थी. उसने कथित तौर पर कहा था कि या तो उसे ससुराल वालों से अलग करवा दिया जाए या फिर उन्हें समझाया जाए, अन्यथा वे उसे मार डालेंगे. परिवार ने उसे अगले दिन लेने आने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुबह होने से पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई.

साड़ी से लटका था शव
पिता का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे तो अन्नू का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका हुआ था. उनका दावा है कि शव पर ऐसे कोई स्पष्ट संकेत नहीं थे, जो सामान्य फांसी के मामलों में दिखाई देते हैं. इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई है.

Advertisement

वहीं, सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. दोनों पक्षों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई, लेकिन अब प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है. पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर पति लोकेंद्र यादव समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement