scorecardresearch
 

Seema Haider-Sachin Meena की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! एनिवर्सरी सेलिब्रेशन रुकवाने के लिए थाने में शिकायत

पति को छोड़कर प्यार के लिए पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. मगर, इन दिनों उनकी मुसीबतें कुछ बढ़ती दिख रही हैं. ताजा मामले में गौतमबुद्ध नगर की जेवर कोतवाली में पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर ने अपने वकील मोमिन मलिक के जरिए शिकायत दी है. इसमें उन्होंने सीमा और सचिन की एनिवर्सरी मनाने पर रोक लगाने की मांग की है. 

Advertisement
X
सीमा-सचिन की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन पर रोक लगाने की मांग.
सीमा-सचिन की एनिवर्सरी सेलिब्रेशन पर रोक लगाने की मांग.

पति को छोड़कर प्यार के लिए पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर (Seema Haider) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. मीडिया और सोशल मीडिया पर अपने बयानों और वीडियो से वो चर्चा में रहती हैं. मगर, इन दिनों उनकी मुसीबतें कुछ बढ़ती दिख रही हैं. इसकी वजह ये है कि उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने बच्चों को वापस ले जाने के लिए भारत में एक वकील के जरिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

अब ताजा मामले में गौतमबुद्ध नगर की जेवर कोतवाली में पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर ने अपने वकील मोमिन मलिक के जरिए शिकायत दी है. इसमें उन्होंने सीमा और सचिन की एनिवर्सरी मनाने पर रोक लगाने की मांग की है.  

वकील मोमिन मलिक ने शिकायत में कहा है कि सीमा हैदर ने जमानत लेते वक्त गड़बड़ किया था. उसने जमानत लेते वक्त खुद को गुलाम हैदर की पत्नी बताया था जबकि वो खुद को सचिन की पत्नी बताती है. वकील ने सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है.

इससे पहले गुलाम हैदर ने मोमिन मलिक के जरिए सीमा और सचिन को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था. साथ ही सीमा के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ का नोटिस भेजा. नोटिस भेजकर मलिक ने कहा है कि एक महीने के अंदर तीनों माफी मांगे और जुर्माना जमा करवाए नहीं तो तीनों पर कानूनी कार्रवाई होगी.

Advertisement

वकील ने कहा कि पुलिस ने जब सीमा को गिरफ्तार किया गया था, उस समय बरामद डाक्यूमेंट्स में उसकी पहचान गुलाम हैदर की पत्नी के रूप में हुई थी. फिर भी उनके वकील सीमा को सचिन की पत्नी बता रहे हैं. वो किस आधार पर ये बोल रहे हैं? इसी वजह से सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने एपी सिंह के खिलाफ 5 करोड़ रुपये की मानहानि का नोटिस भेजा है.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट- प्रदीप रेढू)

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement