scorecardresearch
 

ना इमरजेंसी एग्जिट, ना कोई रास्ता... लखनऊ अग्निकांड में घोर लापरवाही आई सामने

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए अग्निकांड में कई लोगों की मौत हुई है, वहीं अब इस मामले में एलडीए यानी लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है.

Advertisement
X
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की उम्र महज 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. (Photo: PTI)
हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की उम्र महज 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. (Photo: PTI)

लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की गंभीर लापरवाही सामने आई है. कहा जा रहा है कि एक दीवार खड़ी होने पर भी तुरंत नोटिस भेजने वाले एलडीए के अफसरों को 500 स्क्वायर मीटर से कम दायरे में बना यह पूरा कॉम्प्लेक्स कैसे दिखाई नहीं दिया. 

हादसे के बाद अब जांच की जा रही है कि इस कॉम्प्लेक्स का नक्शा पास था भी या नहीं. वहीं बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में यह आग लगी, उसमें न तो कोई इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) था और न ही पीछे से निकलने का अन्य कोई रास्ता दिया गया था.

यह भी पढ़ें: ग्रिल पकड़ लटका, फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स, लखनऊ आग का खौफनाक वीडियो

वहीं, इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की उम्र महज 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद इमारत में फंसे लोग अपनी जान बचाने के लिए पीछे की तरफ भागे, लेकिन निकास मार्ग न होने के कारण वे वहीं ट्रैप हो गए और धुएं की चपेट में आकर दम घुटने से ज्यादातर लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

बता दें, सोमवार को अलीगंज इलाके में एक एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. इस अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद सीएम योगी ने अपने सारे दौरे रद्द कर दिए हैं. डीजीपी को मौके पर भेजा गया.

वहीं इस घटना से संबधित एक खौफनाक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें बिल्डिंग से एक व्यक्ति को कूदता देखा जा रहा है. जानकारी के मुताबिक कूदने से उसके कमर में गंभीर चोट भी आई है और उसका इलाज जारी है.

इस हादसे पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement