scorecardresearch
 

आलीशान रूम, बिस्तर पर युवती और नोटों की गड्डियां... हैरान कर देगी ससुराल से गायब दुल्हन की कहानी

नई-नई शादी हुई थी. घरवालों को लगा बेटी अपनी जिंदगी में रम जाएगी. लेकिन कुछ ही दिनों बाद दुल्हन अचानक ससुराल से गायब हो गई. फिर सामने आया वीडियो. आलीशान कमरा, बिस्तर पर लेटी युवती और आसपास पड़ी नोटों की गड्डियां. मां ने आरोप लगाया कि बेटी को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेल दिया गया. आरोप एक पार्षद पति पर लगा है. लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट ये है कि युवती खुद वीडियो में कह रही है कि वह अपनी मर्जी से आई थी.

Advertisement
X
युवती की मां ने पार्षद पति पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Screengrab)
युवती की मां ने पार्षद पति पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Screengrab)

मेरठ से एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. आरोप इतने गंभीर हैं कि पुलिस ने सीधे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एक महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को पार्षद पति ने ससुराल से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया. इस मामले में जब युवती का वीडियो सामने आया तो बवाल मच गया. युवती की शादी हो चुकी थी, वह शादी के बाद ससुराल से गायब हो गई थी.

अब उसका जो वीडियो सामने आया है, उसमें युवती कथित तौर पर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों के साथ बेड पर लेटी दिखाई दे रही है. दूसरी तरफ युवती का एक और वीडियो वायरल है, जिसमें वह कह रही है कि वह अपनी मर्जी से ससुराल छोड़कर आई थी.

पूरा मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके का है. खत्ता रोड इलाके की रहने वाली महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची और पुलिस से शिकायत की. महिला ने बताया कि उसकी 22 साल की बेटी की शादी 17 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद के मोदीनगर में हुई थी.

यहां देखें Video

महिला का कहना है कि वार्ड से जुड़े पार्षद पति का घर पर आना-जाना था. वह उसे मुंहबोला भाई मानती थीं. लेकिन आरोप है कि हाजी अफजाल की नजर बेटी पर थी. महिला का दावा है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद हाजी अफजाल बेटी को ससुराल से अपने साथ ले गया.

Advertisement

इसके बाद परिवार को बताया गया कि लड़की यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है और पीजी में रह रही है. लेकिन युवती की मां का आरोप इससे कहीं ज्यादा गंभीर है. उनका कहना है कि आरोपी ने बेटी को देह व्यापार में धकेल दिया. इतना ही नहीं, वह उसे अपने साथ राजस्थान भी ले जाता था. महिला का आरोप है कि बेटी के खाते में बड़ी रकम भी ट्रांसफर की गई.

यह भी पढ़ें: 'शादी करो, अपने साथ रखो...',जिद करती थी प्रेमिका, घर में घुसकर प्रेमी ने काट डाला कुल्हाड़ी से

महिला ने पुलिस को कुछ वीडियो सौंपे हैं. इनमें युवती कथित तौर पर नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दे रही है. महिला का दावा है कि ये वीडियो राजस्थान के हैं, जहां आरोपी युवती को लेकर गया था.

हालांकि कहानी का दूसरा पक्ष भी सामने आया है. युवती का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि वह खुद अपनी मर्जी से ससुराल छोड़कर आई थी. मेरठ पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है.

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस को कुछ वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है. मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. अब पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन, वीडियो और युवती के बयान समेत पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement