scorecardresearch
 

जेल के बाथरूम में युवक की मौत, लड़की को भगाने के आरोप में पकड़ा था पुलिस ने

हाथरस के चंदपा थाने में हिरासत के दौरान एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया. लापता किशोरी के मामले में पकड़े गए युवक ने थाने के शौचालय में फांसी लगा ली. अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

Advertisement
X
जेल के बाथरूम में युवक की मौत (Photo: representational image)
जेल के बाथरूम में युवक की मौत (Photo: representational image)

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से पुलिस हिरासत में मौत का मामला सामने आया है. यहां चंदपा थाना परिसर के शौचालय के अंदर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

दरअसल, चंदपा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी 15 अप्रैल को लापता हो गई थी. आरोप है कि गाजियाबाद के लोनी निवासी चंद्रपाल नाम का युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. इस मामले में किशोरी के पिता ने 18 अप्रैल को चंदपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी.

पुलिस ने 23 अप्रैल को लोनी से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को भी हिरासत में लेकर चंदपा थाने ले आई. यहां गुरुवार देर रात थाने के अंदर ही युवक ने शौचालय में जाकर फांसी लगा ली. जैसे ही यह जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई, तो पूरे थाने में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी ने बताया है कि इस मामले में समुचित विधिक कार्यवाही की जा रही है. बताते हैं कि किशोरी और युवक की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई थी.
 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement