scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में हैंडओवर को लेकर विवाद, बैठक के बाद हुआ समझौता

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में हैंडओवर को लेकर बिल्डर और AOA के बीच विवाद हो गया, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया. अब सोसाइटी का पूरा हैंडओवर AOA को मिल गया है और आगे की जिम्मेदारी वही संभालेगा, जबकि अधूरे काम बिल्डर पूरा करेगा.

Advertisement
X
पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराया. (Photo- ITG)
पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराया. (Photo- ITG)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी में शुक्रवार को सोसाइटी हैंडओवर को लेकर बिल्डर और AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते सोसाइटी के कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया.

दरअसल, AOA का कहना था कि वे प्राधिकरण के निर्देश के अनुसार सोसाइटी का हैंडओवर लेने की प्रक्रिया शुरू कर चुके थे और इसकी जानकारी पहले ही अधिकारियों को दे दी गई थी. उनके मुताबिक, हाउसकीपिंग और सिक्योरिटी सेवाओं का काम शांतिपूर्वक अपने हाथ में लिया जा रहा था.

इसी बीच आरोप है कि बिल्डर पक्ष पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा और अपने पुराने कर्मचारियों को जबरन अंदर लाने की कोशिश करने लगा. इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और काफी बहस होने लगी.

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद दोनों के बीच बैठक कराई गई, जिसमें आपसी सहमति बन गई.

समझौते के तहत अब सोसाइटी का पूरा हैंडओवर AOA को दे दिया गया है. आगे से मेंटेनेंस, लिफ्ट और रोजमर्रा के कामकाज की जिम्मेदारी AOA संभालेगा. वहीं, सोसाइटी में जो भी काम अधूरे हैं, उन्हें बिल्डर पूरा करेगा. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बिल्डर और AOA मिलकर एक जॉइंट अकाउंट भी खोलेंगे. फिलहाल, सोसाइटी में माहौल पूरी तरह सामान्य है और विवाद खत्म हो गया है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement