scorecardresearch
 

शहर दर शहर, एक ही डर... 'हमें मार डालेंगे पापा', दरभंगा की अनुष्का और मिर्जापुर के अनुराग की लव स्टोरी में 'विलेन' बने ससुरालवाले

दरभंगा की अनुष्का और मिर्जापुर के अनुराग ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया, जिसके बाद दबंग पिता उनकी जान के पीछे पड़े हैं. 4 महीनों से दर-दर भटक रहे इस जोड़े ने ऑनर किलिंग के डर से सीएम योगी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.

Advertisement
X
शहर दर शहर भाग रहे अनुष्का और अनुराग (Photo- ITG)
शहर दर शहर भाग रहे अनुष्का और अनुराग (Photo- ITG)

बिहार के दरभंगा की रहने वाली एक लड़की और यूपी के मिर्जापुर निवासी एक लड़के की शादी ने उनके जीवन में तूफान खड़ा कर दिया है. लड़के का कहना है कि जब से लड़की के घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी रचाई उस दिन से जीवन का चैन-सुख सब छिन गया है. अब दोनों बीते 4 महीनों से जान बचाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भाग रहे हैं. शायद ही कोई दिन ऐसा बीतता हो जब उन्हें इधर-उधर भागना न पड़ता हो. आइये जानते हैं इनकी कहानी... 

आपको बता दें कि लड़की का नाम अनुष्का है जबकि, लड़के का नाम अनुराग है.  दोनों की मुलाकात लगभग 4 साल पहले बीएचयू कैंपस में हुई थी, जहां अनुराग सिविल एविएशन में ग्रेजुएशन कर रहा था. वहीं, अनुष्का एक एग्जाम देने पहुंची थी. इस छोटी सी मुलाकात को इंस्टाग्राम ने ऐसा जोड़ा कि दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे. 

एक दिन जब अनुष्का के घरवाले उसकी शादी तय करने जा रहे थे तो अनुष्का ने उन्हें अपने और अनुराग के प्रेम के बारे में बता दिया और कहा कि वो अनुराग से ही शादी करेगी. बेटी के बगावती तेवर देख आग बबूला घरवालों ने उसे जमकर पीटा और फिर अनुराग को फोन कर उसके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी. अनुष्का के पिता राजकुमार चौधरी ने अनुराग का आधार कार्ड मांगा. फिर 13 नवंबर को अनुष्का भाग कर प्रयागराज पहुंच गई जहां अगले दिन उसने अनुराग के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली. 

Advertisement

अनुराग और अनुष्का ने सुनाई अपनी कहानी 

अनुराग और अनुष्का ने बताया कि जिस दिन उन्होंने शादी की उसके बाद लड़की के परिवार के लोगों ने उन्हें एक पल चैन से जीने नहीं दिया. अनुष्का के पिता राजकुमार चौधरी ने कुछ लोगों को साथ लेकर मिर्जापुर में अनुराग के घर पर धावा बोल दिया. अनुराग के परिजनों से गाली गलौज की. उन्हें धमकी दी गई. कहा गया कि वो दोनों किसी सूरत में जिंदा नहीं बचेंगे.

कपल के मुताबिक, इतना ही नहीं अनुष्का के घरवालों ने दरभंगा में लहरिया सराय थाना में 19 नवंबर को अनुराग, अनुराग के पिता, और छोटे भाई के खिलाफ अनुष्का के अपहरण का मुकदमा भी दर्ज करवा दिया. इस दौरान अनुराग और अनुष्का प्रोटेक्शन के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे तो अनुष्का के पिता के आदमियों ने हाईकोर्ट के पास से उसे अगवा करने की कोशिश की. दोनों को किसी तरह से जान बचा के मौके से भागना पड़ा, जिसके चलते कोर्ट में भी उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए. अनुष्का का कहना है कि वो जैसे ही उसके घरवालों के हाथ लगेंगे उसकी ऑनर किलिंग के साथ अनुराग भी मारा जायेगा.

बकौल अनुष्का- मुझे अपने पिता राजकुमार चौधरी पिता, मां अंजू चौधरी, दादा गणेश चौधरी और मामा अरुण चौधरी से जान का खतरा है. वो लगातार उसको और अनुराग को तलाश रहे है. पिता दरभंगा में अवैध शराब का कारोबार करते हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान दबंग शराब माफिया की है.

Advertisement

अनुष्का ने आगे बताया कि उसने नीट का एग्जाम दिया था और उसका MBBS में सलेक्शन भी हुआ था लेकिन उसके परिजन उसकी शादी किसी ऐसे शख्स से करना चाहते से जिससे उन्हें उनके धंधे में फायदा हो. लेकिन उसने अनुराग से शादी की जिसके बाद परिजन उन्हें लगातार पागलों की तरह ढूंढ रहे है. वहीं, अनुराग ने बताया कि मिर्जापुर में उसके घर में पेठा बनाने का काम होता है. बीते कुछ सालों से बिल्डिंग मैटीरियल का काम शुरू किया था लेकिन अनुष्का के पिता और उनके आदमियों के चलते उसका काम भी बंद हो गया. 

अनुराग के मुताबिक, अनुष्का के पिता के पास अवैध शराब से कमाया अनाप शनाप पैसा है और वो कहते है कि चाहे जितना पैसा खर्च हो जाए वो अनुष्का और अनुराग को सबक सिखा कर मानेंगे. अनुष्का के पिता के कुछ आदमी परमेनेंटली मिर्जापुर में डेरा डाले हुए हैं जिससे अनुराग का परिवार की खौफ के साए में जी रहा है.

अनुष्का और अनुराग ने 10 मार्च को लखनऊ पहुंचकर सीएम योगी से मिलकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है, जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए लेकिन दो राज्यों से जुड़ा मामला होने के चलते अनुष्का और अनुराग खौफ में है. उन्हें लगता है कि उनपर कभी भी हमला हो सकता है.

Advertisement

मालूम हो कि अनुष्का और अनुराग दोनों एक ही जाति से हैं. दोनों को घर छोड़े 4 महीने बीत चुके हैं. अब न उनके पास ज्यादा पैसे है और न ठिकाना. उनका हौसला भी अब जवाब दे रहा है. ऐसे में डर इस बात का है कि परिजनों से प्रताड़ित होकर वो कोई गलत कदम न उठा लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement