scorecardresearch
 

होली पर नशे में धुत दरोगा ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों को मारी टक्कर, दो बच्चियां और एक युवक घायल

यूपी के शाहजहांपुर में होली के जश्न के दौरान नशे में धुत एक दरोगा ने सड़क पर कार दौड़ा दी और कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो बच्चियां और एक युवक घायल हो गए. गुस्साई भीड़ ने दरोगा को कार से बाहर निकालकर धक्का-मुक्की की. बाद में उसके साथी पुलिसकर्मी उसे वहां से लेकर चले गए.

Advertisement
X
होली के जश्न के बीच नशे में दरोगा ने सड़क पर दौड़ाई कार  (Photo: Screengrab)
होली के जश्न के बीच नशे में दरोगा ने सड़क पर दौड़ाई कार (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के जश्न के बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां नशे में धुत एक दरोगा ने अपनी कार सड़क पर दौड़ा दी और कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो बच्चियां और एक युवक घायल हो गए. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि होली के मौके पर पुलिसकर्मी जश्न मना रहे थे और कई पुलिसकर्मी नशे में थे. इसी दौरान बंडा थाने में तैनात दरोगा योगेश शर्मा अपनी निजी कार लेकर सड़क पर निकल आया.

आरोप है कि दरोगा योगेश शर्मा नशे में धुत था और उसने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सड़क पर जा रहे लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत कार को घेर लिया और दरोगा को कार से बाहर निकाल लिया.

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बच्चियां और एक युवक घायल

इस दौरान भीड़ और दरोगा के बीच धक्का मुक्की भी हुई. लोगों का आरोप है कि दरोगा पूरी तरह नशे में था. कुछ देर बाद मौके पर उसके साथी पुलिसकर्मी पहुंचे और दरोगा को अपने साथ लेकर वहां से चले गए. हादसे में दो बच्चियां और एक युवक घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना में घायल सुनील सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक से बिलसंडा रोड से आ रहे थे और उनके साथ दो बच्चियां भी थीं. तभी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. 

Advertisement

साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, दरोगा को लेकर चले गए

इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा. बताया जा रहा है कि होली के जश्न के दौरान कई पुलिसकर्मी नशे में सड़कों पर घूमते नजर आए. फिलहाल पुलिस के अधिकारी पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement