scorecardresearch
 

देवरिया में भतीजी की शादी...कैसे युद्ध के बीच बहरीन से भारत पहुंचा चाचा?

ईरान-इजरायल तनाव के बीच बहरीन में हालात को लेकर सामने आई तस्वीरों पर देवरिया निवासी प्रचुर शुक्ला ने अलग दावा किया है. उन्होंने कहा कि जमीनी स्थिति उतनी भयावह नहीं है, जितनी दिखाई जा रही है. एयरस्पेस बंद होने के बावजूद वे सऊदी होते हुए भारत पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बताया.

Advertisement
X
कैसे युद्ध के बीच बहरीन से भारत पहुंचा शख्स (Photo: itg)
कैसे युद्ध के बीच बहरीन से भारत पहुंचा शख्स (Photo: itg)

ईरान इजरयल में हो रहे युद्ध के बीच,  ईरान लगातार कई देशों में US एयरबेस पर हमले कर रहा है जिसमें एक बहरीन भी शामिल है।देवरिया के रहने वाले प्रचुर कुमार शुक्ला बहरीन सरकार में जॉब करते है. लेकिन युद्ध के बीच भी वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने देवरिया पहुंचे। प्रचुर कुमार शुक्ला ने बताया कि फ्लाइट बंद थी तो कैसे वे एक हजार किलोमीटर गाड़ी ड्राइव कर सऊदी पहुंचे और वहां जेद्दा से फ्लाइट पकड़कर भारत आए.

उन्होंने बताया कि मेरा नाम प्रचुर कुमार शुक्ला है, मैं देवरिया का निवासी हूं. मैं बहरीन में वहां की गवर्नमेंट अल्बा कंपनी में हेड ऑफ अकाउंटस हूं. बहरीन को लेकर जो इंडियन मीडिया में दिखाया जा रहा है वह पूरी तरह से सही नहीं है रियलिटी कुछ और है. ईरान जो भी अटैक कर रहा है वह US इंस्टॉलेशन पर कर रहा है.  US एयर बेस पर, US नेवी फ्लीट पर बहरीन की सरकार पूरे जोर शोर से लगी हुई है. सरकार  सारे लोगों को इक्वली ट्रीट कर रही है . खाने पीने की कोई कमी नहीं है. यहां तक की प्राईम मिनिस्टर घूम-घूम के  जनता को  एश्योर कर रहे हैं कि सेफ्टी सिक्योरिटी का सारा प्रबंध है .
 
मिसाइल इंटरसेप्ट रेट 97%  है जो की बहुत अच्छा है. जो भी डेंजर होता है वह इंटरसेप्शन की वजह से होता है.  कभी कभी मिसाइल गिरती है और आग लगती है कैजुअल्टी होती है।  मीडिया में यहां दिखाया गया कि जो फ्रेंडशिप ब्रिज है सऊदी और बहरीन के बीच में वह उड़ गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. देखिए जब मिसाईल सामने गिरता है तो चिंता की बात तो होती ही है लेकिन यह मेरी प्लान्ड लीव थी. मुझे आना था भतीजी की शादी में. मैं निकला तो एयरस्पेस बंद था. हमें सऊदी से सपोर्ट मिला. सऊदी से वीजा मिला तो मैं हजार किलोमीटर गाड़ी चला कर सऊदी गया. जेद्दा से फ्लाइट मिली तो मैं आ गया. 

Advertisement

उन्होंने कहा- ऐसा कुछ नहीं है जैसा दिख रहा है. अभी वहां से चार्टर्ड फ्लाइट चल रही हैं. जो लोग आना चाह रहे हैं उनके लिए पूरा सपोर्ट है.  बहरीन गवर्नमेंट पूरा सपोर्ट कर रही है. चार्टर्ड फ्लाइट इंडिया के लिए उड़ रही हैं. इंडियन एंबेसी भी पूरा ख्याल रख रही है.   एयरपोर्ट पर लगभग 400 लोग फंसे थे, उनको भी इंडियन एंबेसी ने निकाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement