scorecardresearch
 

'गोली मारो ना... गोली मारो', बिजनौर के आरा मशीन कारोबारी Ex सांसद की गाड़ी के आगे लेटे, VIDEO

बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह और व्यापारी बंधुओं आबिद-खालिद के बीच चल रहा विवाद अब एक हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया है. आरा मशीन की जांच के दौरान व्यापारियों ने पूर्व सांसद पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गाड़ी के आगे लेटकर जान देने की कोशिश की.

Advertisement
X
रॉबिन चौधरी विवाद से शुरू हुई रंजिश पहुंची सुसाइड की कोशिश तक.(Photo:Screengrab)
रॉबिन चौधरी विवाद से शुरू हुई रंजिश पहुंची सुसाइड की कोशिश तक.(Photo:Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह और स्थानीय कारोबारी बंधुओं के बीच का विवाद अब विस्फोटक मोड़ पर आ गया है. पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में कारोबारियों ने पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेटकर सुसाइड का प्रयास किया. कारोबारियों का आरोप है कि पूर्व सांसद उनका आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं और मामला सुलझाने के बदले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं.

इस पूरे विवाद की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई थी, जब भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रॉबिन चौधरी और आरा मशीन मालिक खालिद के बीच गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने व्यापारियों को जेल भेजा था, जिसके बाद पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर इन्हें 'माफिया' बताया था. नतीजतन, प्रशासन ने इनके स्टोन क्रशर सीज कर दिए और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया था.

ADM की जांच में 'सांसद' की एंट्री
मंगलवार को एडीएम और वन विभाग की टीम आरा मशीन की वैधता जांचने पहुंची थी. जांच में दस्तावेज वैध पाए गए और सील खोलने के आदेश होने ही वाले थे, तभी पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह वहां पहुंच गए.

कारोबारियों का आरोप है कि पूर्व सांसद ने खुद अधिकारी की तरह फाइलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सील खोलने के आदेश गलत हैं.

Advertisement

5 करोड़ की रंगदारी का आरोप
कारोबारी आबिद ने गंभीर आरोप लगाया कि पूर्व सांसद लगातार झूठी शिकायतें कर उनका कारोबार चौपट कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "सांसद हमसे 5 करोड़ रुपये मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि पैसा दे दो तो शिकायतें बंद कर देंगे. हम इतना पैसा कहां से लाएं? मजबूर होकर हमें अपनी जान देनी पड़ रही है."

सुसाइड की कोशिश

इसी दौरान व्यापारी भाई पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह की गाड़ी के आगे लेट गए, जिससे हंगामा बढ़ गया और भारतेंदु को मौके से निकलना पड़ा. देखें VIDEO:- 

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
हंगामे के बाद कारोबारी खुद थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने पूर्व सांसद और अफसरों से अभद्रता करने के आरोप में तीनों कारोबारियों आबिद, खालिद और तालिब को ही हिरासत में ले लिया.

जिले के एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता के आरोप में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

पूर्व सांसद का बयान

वहीं, पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह  का कहना है कि उन्हें एडीएम ने ही मौके पर बुलाया था और उन्होंने सिर्फ गलत दस्तावेजों का विरोध किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement