भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस में सीबीआई ने जांच तेज करते हुए पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंचकर लंबी पूछताछ की है. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अधिकारी कई घंटों से मामले से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं. यह कार्रवाई मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद हुई है, जिससे उनकी गिरफ्तारी की अटकलें भी तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने भोपाल में अस्थायी जांच कार्यालय स्थापित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है, ताकि केस से जुड़े सबूतों और दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जा सके. इस हाई-प्रोफाइल मामले पर अब पूरे देश की नजर बनी हुई है.