scorecardresearch
 
Advertisement

इजरायल ने लेबनान के तीसरे बड़े शहर पर एयर स्ट्राइक कर दहलाया, देखें

इजरायल ने लेबनान के तीसरे बड़े शहर पर एयर स्ट्राइक कर दहलाया, देखें

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. ईरान के साथ मोर्चे पर कुछ समय की शांति के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान और गाजा पट्टी में बड़े सैन्य अभियान का आदेश दिया है. इजरायली वायुसेना ने दक्षिणी लेबनान के टायर, नबातियेह और बेका वैली समेत कई इलाकों में 120 से अधिक एयर स्ट्राइक कर भारी तबाही मचाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों का निशाना हिजबुल्लाह और हमास के ठिकाने थे. लगातार हो रही बमबारी से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और संघर्ष विराम समझौते पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Advertisement
Advertisement