scorecardresearch
 

55 साल के अधेड़ पर बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस कस्टडी में मौत... थानाध्यक्ष-कॉन्स्टेबल पर FIR

उत्तर प्रदेश के बहराइच में 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी 55 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. इस मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. इस पूरे घटनाक्रम के बाद थानाध्यक्ष, एक कॉन्स्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
छेड़छाड़ के आरोपी की कस्टडी में मौत, पुलिस पर केस. (Photo: Representational)
छेड़छाड़ के आरोपी की कस्टडी में मौत, पुलिस पर केस. (Photo: Representational)

बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए एक 55 वर्षीय व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इस मामले में उसे बीती शाम पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने लाया गया था. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी की अचानक तबीयत बिगड़ गई.

एडिशनल एसपी के अनुसार, हालत बिगड़ने पर आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि, मृतक के परिजनों ने इस दावे को नकारते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: मुंबई: हिरासत में मौत के मामले में कोर्ट ने 2 पुलिसकर्मियों को ठहराया दोषी, कहा- अमानवीय यातना गंभीर चिंता का विषय

परिजनों का कहना है कि आरोपी की मौत पुलिस द्वारा की गई मारपीट के कारण हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में उसके साथ बुरी तरह पिटाई की गई, जिससे उसकी जान चली गई. इस आरोप के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.

Advertisement

परिजनों की तहरीर पर पुलिस वालों पर दर्ज हुआ केस

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ही अपने विभाग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष, एक कॉन्स्टेबल और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मौत की असली वजह क्या थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement