scorecardresearch
 

अखिलेश यादव के गढ़ कन्नौज में सपा का हल्ला बोल, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जिलेभर से जुटे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला. पुलिस ने मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग कर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई.

Advertisement
X
कलेक्ट्रेट गेट पर टकराव.(Photo: Prabham Srivastava/ITG)
कलेक्ट्रेट गेट पर टकराव.(Photo: Prabham Srivastava/ITG)

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र में हुए इस प्रदर्शन में जिलेभर से सपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात की थी.

प्रदर्शन की शुरुआत नसरापुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से हुई. यहां से नेता और कार्यकर्ता विरोध मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध जताया और कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस ने कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को पहले से ही बंद कर रखा था.

यह भी पढ़ें: कन्नौज में POCSO आरोपी का एनकाउंटर, चार दिन पहले कोर्ट से पुलिस कस्टडी से भागा था अंकुल

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गेट पर रोक दिया. सपा कार्यकर्ताओं ने परिसर के भीतर जाने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. अंदर जाने की जिद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. देखते ही देखते पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.

Advertisement

कन्नौज​

कलेक्ट्रेट गेट पर टकराव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के भीतर जाने की कोशिश करते रहे. पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सुरक्षा घेरा बनाए रखा. काफी देर तक मौके पर तनातनी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने किसी भी प्रदर्शनकारी को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सपा नेताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया. पार्टी की ओर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया गया. प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस की तैनाती लगातार बनी रही.

कन्नौज​

आखिरकार कलेक्ट्रेट में प्रवेश नहीं मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया. इसके बाद सभी लोग वापस लौट गए. इस तरह कन्नौज में सपा का विरोध मार्च कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया और प्रदर्शनकारी प्रशासनिक परिसर के भीतर नहीं जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement