scorecardresearch
 

14 साल के लड़के पर आया 40 साल की 4 बच्चों की मां का दिल, इंस्टा पर Like से शुरू हुआ प्यार पहुंचा थाने तक

यूपी के महराजगंज में 40 साल की चार बच्चों की मां को अपने बेटे से 5 साल छोटे 14 वर्षीय लड़के से प्यार हो गया. इंस्टाग्राम पर रिल्स लाइक करने से शुरू हुई दोस्ती बाद में थाने तक पहुंच गई. महिला ने लड़के पर शादी कर छोड़ने का आरोप लगाया. जगकि लड़का चेन्नई में में पिता के साथ रहता है. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.

Advertisement
X
40 साल की महिला को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया (Photo: AI-generated)
40 साल की महिला को 14 साल के लड़के से प्यार हो गया (Photo: AI-generated)

यूपी के महाराजगंज में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की रिल्स लाइक करते-करते शुरू हुई बातचीत ऐसी कहानी में बदल गई, जिसने पुलिस तक को हैरान कर दिया. 40 वर्षीय चार बच्चों की मां का दिल 14 साल के लड़के पर आ गया. महिला दावा करने लगी कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन अब लड़का उसे छोड़कर साथ रहने से इनकार कर रहा है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस लड़के को महिला अपना प्रेमी बता रही थी, वह उसके बड़े बेटे से भी पांच साल छोटा निकला. सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह रिश्ता आखिरकार थाने की चौखट तक पहुंच गया.

पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है. कुछ समय पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर एक लड़के से हुई थी. बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे की रिल्स लाइक करते थे. धीरे-धीरे चैटिंग शुरू हुई और फिर बातचीत का सिलसिला लगातार बढ़ता चला गया. सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह दोस्ती कब भावनात्मक रिश्ते में बदल गई, इसका अंदाजा शायद दोनों को भी नहीं लगा. महिला का दावा है कि दोनों ने शादी तक कर ली थी. हालांकि इस दावे को लेकर कोई आधिकारिक दस्तावेज सामने नहीं आया है.

महिला पहले से चार बच्चों की मां

इस पूरे मामले में लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी महिला की उम्र और पारिवारिक स्थिति को लेकर हो रही है. बताया जा रहा है कि महिला चार बच्चों की मां है. उसका बड़ा बेटा उस किशोर से करीब पांच साल बड़ा बताया जा रहा है, जिससे महिला अपने रिश्ते का दावा कर रही थी. यही वजह रही कि मामला जैसे ही लोगों के बीच पहुंचा, इलाके में चर्चा तेज हो गई. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं.

Advertisement

पिता के साथ रहता है चेन्नई में 

जिस लड़के को लेकर पूरा विवाद खड़ा हुआ, वह अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता है. बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन बाद में लड़के ने दूरी बनानी शुरू कर दी. महिला का आरोप था कि लड़का अब उसके साथ रहने से इनकार कर रहा है. इसी बात से नाराज होकर वह पुलिस के पास पहुंच गई. जब महिला नौतनवा थाने पहुंची और उसने अपनी कहानी सुनाई तो पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए. महिला ने आरोप लगाया कि किशोर ने उससे शादी की और अब उसे छोड़ दिया है. हालांकि मामला नाबालिग से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने बेहद सावधानी से बातचीत शुरू की. दोनों पक्षों से संपर्क किया गया और पूरे मामले को समझने की कोशिश की गई.

समझाने-बुझाने के बाद शांत हुआ विवाद

नौतनवा थानाध्यक्ष बसंत सिंह के मुताबिक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन बाद में उसने खुद कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती. पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों को समझाया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया. बताया जा रहा है कि परिवार और आसपास के लोगों ने भी महिला को समझाने की कोशिश की. आखिरकार दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए कि अब वे भविष्य में एक-दूसरे से कोई संपर्क नहीं रखेंगे. नौतनवा और आसपास के इलाकों में यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग अलग-अलग नजरिए से इसे देख रहे हैं. कुछ लोग इसे सोशल मीडिया का असर बता रहे हैं, तो कुछ इसे भावनात्मक अकेलेपन से जोड़कर देख रहे हैं.
हालांकि पुलिस फिलहाल इसे आपसी समझौते के बाद खत्म मान रही है. किसी भी पक्ष की ओर से आगे कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की गई है.

Advertisement

पुलिस ने दी सावधानी की सलाह

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. खासकर नाबालिगों से जुड़े मामलों में अतिरिक्त सावधानी जरूरी है. कई बार ऑनलाइन बातचीत लोगों को ऐसे रिश्तों और विवादों में उलझा देती है, जिनका असर बाद में परिवार और समाज दोनों पर पड़ता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement