सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे हैक या जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों को आसान बना देता है. ऐसा ही एक कमाल के जुगाड़ का वीडियो ने इन दिनों काफी लोगों का ध्यान खींचा है. इसमें बेहद आसान तरीके से घरेलू पेपर सोप बनाने का तरीका बताया गया है.
ट्रेन में सफर करते समय हमें अक्सर हैंडवॉश की जरूरत पड़ती है. क्योंकि, ट्रेनों के टॉयलेट में कई बार हैंडवॉश नहीं होते हैं. ऐसे में लोग पेपर सोप साथ लेकर चलते हैं. जिसे सफर में साथ लेकर चलना आसान होता है. क्योंकि, हैंडवॉश के बोतल या पाउच से लिक्विड गिरने का खतरा रहता है.
ऐसे में ट्रेन या बस में सफर के दौरान हैंड वॉश के मजेदार विकल्प के तौर पर एक जुगाड़ इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक रुपये के शैंपू के पाउच से पेपर सोप बनाने का आसान तरीका बताया गया है. यह किफायती होने के साथ- साथ काफी यूजफुल दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @SP_OO_JA_97 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - काश यह जुगाड़ पहले पता होता. 1 रुपये की शैंपू से बना पेपर सोप, सफर का सबसे सस्ता और शानदार हैक.
इस वीडियो में दिखाया गया है कि पहले एक कागज के पन्ने पर एक रुपये वाली शैंपू के डालकर उसे फैला दिया जाता है. जब वो कागज सूख जाता है तो उसे कई तह का फोल्ड लगाकर काट लिया जाता है. फिर उन कागज के टुकड़े को हाथ में लेकर जैसे ही उस पर पानी डाला जाता है, उससे झाग निकलने लगता है और आराम से हाथ साफ हो जाता है.
इस जुगाड़ की तारीफ करते दिखे लोग
इस तरह फटाफट बेहद ही आसान तरीके से घरेलू पेपर शॉप तैयार हो जाता है. घर में ही पेपर सोप बनाने का यह कमाल का जुगाड़ काफी यूजफुल दिखाई दे रहा है. पेपर सोप बनाने वाले इस जुगाड़ की काफी लोग तारीफ करते दिखाई दिए.
इस वीडियो पर कई लोगों ने अपने रिएक्शंस दिए हैं. कई यूजर्स ने इसे कमाल का अमेजिंग ट्रिक बताया है. एक यूजर ने लिखा है - यह तो सच में गजब की ट्रिक है. वहीं एक ने लिखा है - शैंपू का 5 का पाउच मिलता है कैप के साथ, एक साथ रखा करो.