scorecardresearch
 

'भले ही अफेयर कर लो, मगर रोज का किराया देना...' वाइफ ने पति की गर्लफ्रेंड से की ये डील!

थाईलैंड में एक महिला ने पति के अफेयर का पता चलने के बाद अनोखा प्रस्ताव दिया. उसने कहा कि अगर पति अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है तो हर महीने लगभग 28 हजार रुपये देने होंगे.

Advertisement
X
 यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ( Photo: Pexels)
यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ( Photo: Pexels)

थाईलैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की बेवफाई का पता चलने के बाद एक अनोखा और चौंकाने वाला फैसला लिया. उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रहने की अनुमति देने के बदले हर महीने पैसे लेने का प्रस्ताव दे दिया.यह मामला 31 साल की महिला खुन का है, जिसकी शादी एक पुलिस अधिकारी से हुई थी और दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है. शुरुआत में उनकी मैरिड लाइफ सामान्य और खुशहाल था. दोनों एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करते थे और एक-दूसरे के फोन या निजी जिंदगी में दखल नहीं देते थे.

शक की शुरुआत ऐसे हुई
महिला को पहली बार शक तब हुआ जब उसने देखा कि एक अनजान महिला उसके सोशल मीडिया पोस्ट देख रही है और उसके पति को फॉलो कर रही है. हालांकि उस समय उसने इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन धीरे-धीरे उसके पति का व्यवहार बदलने लगा. वह देर से घर आने लगा और हर बार काम का बहाना बनाता. एक रात तो वह रात 1 बजे तक घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद था. इससे महिला का शक और गहरा हो गया.

जासूस रखकर खुला राज
सच्चाई जानने के लिए महिला ने एक प्राइवेट जासूस रखा, जिसे वह रोजाना पैसे देती थी. सिर्फ एक दिन की जांच में ही जासूस ने पता लगा लिया कि उसका पति किसी दूसरी महिला के घर जा रहा है. जब महिला वहां पहुंची तो उसका पति जा चुका था. बाद में उसने अपने पति से बात की और सच्चाई सामने आई. पति ने माना कि उसका दूसरी महिला के साथ रिश्ता है.

Advertisement

रिश्ता खत्म करने की कोशिश नाकाम
महिला के मुताबिक, दूसरी महिला को यह पता था कि उसका पति शादीशुदा है और उसका परिवार भी है. फिर भी उसने रिश्ता खत्म करने से इनकार कर दिया. यहां तक कि उसने धमकी दी कि अगर रिश्ता तोड़ा गया तो वह खुद को नुकसान पहुंचा सकती है. कुछ समय के लिए पति वापस घर आ गया, लेकिन बाद में उसने फिर से उस महिला को याद करने की बात कही. इससे साफ हो गया कि दोनों का रिश्ता खत्म नहीं हुआ था.

पत्नी का चौंकाने वाला प्रस्ताव
इस पूरे मामले के बाद महिला ने एक अजीब समाधान निकाला. उसने कहा कि अगर उसका पति और उसकी प्रेमिका साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें हर महीने उसे 30,000 बाहत (करीब 85,000 रुपये) 'किराए' के रूप में देने होंगे. प्रेमिका इस बात के लिए तैयार हो गई और उसने कहा कि पैसे कोई समस्या नहीं है. लेकिन पति ने इस प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया.

कानूनी रूप से मान्य नहीं
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का 'पति को किराए पर देने' का समझौता कानून के खिलाफ है. थाईलैंड में एक समय में एक ही शादी को मान्यता है. इसलिए इस तरह का कोई भी समझौता अदालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा. यह मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ इसे मजाक के तौर पर देख रहे हैं, तो कुछ इसे रिश्तों में भरोसे की कमी का उदाहरण बता रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement