सुंदरवन दुनिया के सबसे विशाल मैंग्रोव वनों में से एक है. यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है. जहां यह जंगल अपनी अनूठी बायो डाइवर्सिटी और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से एक खूबसूरत डेल्टा माना जाता है. वहीं इसके रहस्यमय माहौल और यहां रहने वाले रॉयल बंगाल टाइगर इसे एक खतरनाक जगह बना दैता है.
सुंदरवन में रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं, जो दुनिया की सबसे हमलावर और खतरनाक बाघ प्रजातियों में से एक है. इस इलाके में बाघों के हमले ऐतिहासिक रूप से आम रहे हैं. सदियों से, सुंदरवन और उसके आसपास रहने वाले लोग मछली पकड़ने, शहद इकट्ठा करने या जलाऊ लकड़ी के जंगल आते हैं और इस दौरान बाघों का शिकार बन जाते हैं. इस इलाके में रहने वाले लोग बाघों के हमलों के लगातार खतरे का सामना करते रहे हैं.
आदमखोर बाघों की कहानियां पीढ़ियों से चली आ रही हैं. शुरू इसे इस रॉयल शिकारियों के चारों ओर भय और रहस्य का माहौल बना हुआ. सुंदरवन बाघ के हमलों के खतरों से खाली नहीं है. यहां कब बाघ किसी इंसान को अपना शिकार बना ले. इसकी कोई गारंटी नहीं होती है.
सुंदरवन में प्रचलित रहस्यमय लोककथाएं
सुंदरवन में कई प्रचलित लोककथाएं भी हैं जो इसके अंधकारमय इतिहास से जुड़ी हुई हैं. दुष्ट दक्षिण राय यानी बाघ देवता और दयालु बोनबीबी यानी जंगल की रक्षक जैसी आत्माओं से जुड़ी लोक कहानियां यहां के माहौल को एक रहस्यमय दुनिया में ले जाती है. ये कहानियां प्रकृति के खतरों की छाया में रहने वाले लोगों के भय और विश्वासों को दर्शाती हैं.
ये मिथक सुंदरवन के कल्चर में गहराई से समाए हुए हैं. यहां रहने वाले लोगों को सुंदरवन की कठोर वातावरण की चुनौतियों का सामना भी करते रहना पड़ता है. सुंदरवन चक्रवातों, बाढ़ और बढ़ते समुद्री जलस्तर से प्रभावित इलाका है. हाल- फिलहाल में चक्रवात ऐला, अम्फान जैसी घटनाओं ने यहां के लोकल समुदायों को तबाह कर दिया. सदियों से सुंदरवन ऐसी आपदाओं को झेलता आ रहा है.
यह भी पढ़ें: सुंदरवन का शहद! सिर पर कफन बांधकर इसे लेने जाते हैं, कई तो वापस नहीं आ पाते
जलवायु परिवर्तन इस इलाके के लिए एक बड़ा खतरा है. इसमें बढ़ता खारापन और भूमि का कटाव क्षेत्र के निवासियों के लिए जीवन को तेजी से कठिन बना रहा है. सुंदरवन, अपनी सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन के साथ एक ऐसा क्षेत्र है. जहां प्राकृतिक सुंदरता और खतरे साथ-साथ मौजूद हैं. सदियों की चुनौतियों के बावजूद, इसका इतिहास यहां के लोगों और वन्यजीवों दोनों के अनुकूल रहा है.