scorecardresearch
 

झालमुड़ी, लिट्टी-चोखा, Melody... पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही वायरल हुए ये फूड

इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर 'मेलोडी' ट्रेंड करने लगा. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब पीएम मोदी की वजह से कोई फूड आइटम वायरल हुआ हो.

Advertisement
X
बिहार चुनाव के दौरान 'लिट्टी-चोखा' भी चर्चा में आ गया था (Photo: ITG)
बिहार चुनाव के दौरान 'लिट्टी-चोखा' भी चर्चा में आ गया था (Photo: ITG)

मेलोडी इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है. इसकी वजह बना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करना. जैसे ही इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, वैसे ही सोशल मीडिया पर हलचल शुरू हो गई. बचपन की यादों से जुड़ी यह टॉफी अचानक इंटरनेट की हॉट टॉपिक बन गई. लोग मेलोडी खाते हुए, गिफ्ट करते हुए और मजेदार मीम्स बनाते हुए वीडियो शेयर करने लगे. देखते ही देखते 'मेलोडी  वायरल हो गई.

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी की वजह से किसी फूड आइटम की इतनी चर्चा हुई हो. राजनीति, चुनावी प्रचार और डिप्लोमैटिक मुलाकातों के दौरान कई बार खाने-पीने की चीजें भी सोशल मीडिया ट्रेंड बन चुकी हैं. पीएम मोदी के किसी बयान, जिक्र या मुलाकात के बाद कई देसी फूड आइटम इंटरनेट पर वायरल हुए हैं.

हाल ही में बंगाल की मशहूर स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुई थी. पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषणों में इसका जिक्र किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर झालमुड़ी से जुड़े मीम्स, पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. कई लोगों ने इसे बंगाल की पहचान बताया, तो कुछ ने इसे चुनावी माहौल से जोड़कर देखा.

 

इसी तरह 'लिट्टी-चोखा' भी चर्चा में आ गया था. यह तस्वीर 19 फरवरी 2020 की है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंडिया गेट/राजपथ पर लगे हुनर हाट का अचानक दौरा किया था. इस सरप्राइज विजिट के दौरान पीएम मोदी ने वहां लिट्टी-चोखा खाया, कुल्हड़ वाली चाय पी और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि उन्होंने हुनर हाट में स्वादिष्ट लिट्टी-चोखा और गर्म चाय का आनंद लिया.

Advertisement

 

अब मेलोडी टॉफी भी उसी लिस्ट में शामिल हो गई है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि पीएम मोदी जहां जाते हैं, वहां किसी न किसी भारतीय खाद्य पदार्थ की चर्चा जरूर शुरू हो जाती है. यही वजह है कि मेलोडी, झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा जैसे फूड आइटम अब सिर्फ खाने की चीजें नहीं, बल्कि वायरल इंटरनेट कल्चर का हिस्सा बन चुके हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement