scorecardresearch
 

रेलवे क्रॉसिंग पर फंसा ओवरलोड भूसे से भरा ट्रक, लोग बोले- भूसा ट्रक में भरा था या दिमाग में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक जरूरत से ज्यादा भूसा लादने के कारण रेलवे क्रॉसिंग पर फंस जाता है. ट्रक आगे बढ़ नहीं पाता और उसमें से भूसा गिरता रहता है. आसपास मौजूद लोग मदद करने की कोशिश करते हैं, जबकि कई लोग इस घटना का वीडियो बना रहे हैं. 

Advertisement
X
कुछ लोग ट्रक के ऊपर चढ़ जाते हैं और भूसे को संभालने या हटाने की कोशिश करते हैं. ( Photo: X/@Bhanu Nand)
कुछ लोग ट्रक के ऊपर चढ़ जाते हैं और भूसे को संभालने या हटाने की कोशिश करते हैं. ( Photo: X/@Bhanu Nand)

सोशल मीडिया पर एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ट्रक रेलवे क्रॉसिंग पर फंस जाता है और काफी देर तक आगे नहीं बढ़ पाता. खास बात यह है कि ट्रक में जरूरत से ज्यादा भूसा भरा हुआ होता है, जिसकी वजह से वह ठीक से चल ही नहीं पाता.वीडियो में देख सकते हैं कि एक बड़ा ट्रक रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रहा होता है. लेकिन ट्रक इतना ज्यादा लोडेड होता है कि वह आगे बढ़ने में दिक्कत महसूस करता है. जैसे ही ड्राइवर ट्रक को आगे ले जाने की कोशिश करता है, ट्रक हिलता तो है लेकिन आगे नहीं बढ़ पाता. ऊपर से भरा हुआ भूसा नीचे गिरने लगता है, जिससे स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है.

ट्रक निकालने के लिए लोगों ने की मदद
इस पूरे घटनाक्रम को देखकर वहां मौजूद लोग रुक जाते हैं. कुछ लोग हैरानी से यह सब देखते हैं, तो कुछ लोग इस मजेदार स्थिति का वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. वीडियो में आगे यह भी दिखता है कि कुछ लोग ट्रक की मदद करने के लिए आगे आते हैं. कुछ लोग ट्रक के ऊपर चढ़ जाते हैं और भूसे को संभालने या हटाने की कोशिश करते हैं, ताकि ट्रक हल्का हो सके और आगे बढ़ सके. लेकिन ट्रक की हालत ऐसी होती है कि वह आसानी से निकल नहीं पाता. रेलवे क्रॉसिंग पर इस तरह का नजारा आमतौर पर देखने को नहीं मिलता, इसलिए यह वीडियो लोगों को और भी ज्यादा आकर्षित कर रहा है. लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इतनी ज्यादा मात्रा में भूसा लोड करने की जरूरत ही क्या थी.

Advertisement

यूजर्स के मजेदार और चौंकाने वाले रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दी हैं. कई यूजर्स ने इस पर हंसी-मजाक करते हुए कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि जब जरूरत से ज्यादा सामान भरोगे तो यही होगा. वहीं दूसरे ने मजाक में कहा कि ट्रक को पीछे की तरफ चलाकर देखो, शायद निकल जाए. एक और यूजर ने लिखा कि अब तो यह ट्रक यहीं डेरा डालकर बैठेगा. संजय सिंह नाम के यूजर ने लिखा-लोग इतने लापरवाह कैसे हो सकते हैं, किराया बचाने के लिए जानबूझकर दुर्घटना को न्योता देना अस्वीकार्य है. 

ओवरलोडिंग पर उठे सवाल
सिद्ध नाम के यूजर ने लिखा-जब भी उस तरह का कोई ट्रक सड़क के किनारे से गुजरता है, तो मेरा दिल घबरा जाता है, इस डर से कि कहीं वह पलट न जाए. इशिता ने लिखा-सचमुच, यह बहुत खतरनाक हो सकता था. किसी को भी ज़रूरत से ज़्यादा भार नहीं ले जाना चाहिए, इससे न केवल अपनी जान बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है. कुछ लोग इस घटना को हल्के अंदाज में ले रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे लापरवाही का उदाहरण भी बता रहे हैं. उनका कहना है कि ओवरलोडिंग की वजह से इस तरह की परेशानी खड़ी हो सकती है और यह खतरनाक भी हो सकता है.  यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement