scorecardresearch
 

पहाड़ों में दिखी इंसानियत, घायल कुत्ते को पीठ पर लेकर चला शख्स, Video Viral

सोचिए, एक ऐसा रास्ता जहां गाड़ी तो दूर, चलना भी मुश्किल हो… और वहीं एक शख्स घायल कुत्ते को अपनी पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ रहा हो. न कोई शोर, न दिखावा—बस खामोशी से किया गया ऐसा काम, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया.पूरी कहानी जानने के लिए पढ़िए आगे.

Advertisement
X
बताया गया कि यह कुत्ता काफी समय से घायल हालत में वहीं पड़ा था (Photos: Manali Strays/Facebook)
बताया गया कि यह कुत्ता काफी समय से घायल हालत में वहीं पड़ा था (Photos: Manali Strays/Facebook)

दूर पहाड़ों के एक गांव से आया एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इंसानियत की ऐसी झलक देखने को मिल रही है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. यहां एक शख्स एक बेजुबान जानवर के साथ अपने रिश्ते को निभाता नजर आ रहा है.वीडियो में दिखता है कि एक आदमी संकरे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चढ़ाई कर रहा है. उसकी पीठ पर एक बड़ी टोकरी बंधी हुई है. उसी टोकरी में एक घायल आवारा कुत्ता बैठा है, जो अपने पैर की चोट के कारण चलने में पूरी तरह असमर्थ है.

रास्ता इतना मुश्किल था कि वहां किसी भी तरह का वाहन पहुंच ही नहीं सकता था. पत्थरों से भरा रास्ता, टूटी सीढ़ियां और खड़ी चढ़ाई.हर कदम पर चुनौती थी. लेकिन इस शख्स ने हार नहीं मानी. वह धीरे-धीरे कुत्ते को अपनी पीठ पर लेकर ऊपर चढ़ता रहा. उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो उसे संभालते हुए रास्ता दिखा रहा था.

बताया गया कि यह कुत्ता काफी समय से घायल हालत में वहीं पड़ा था और खुद से कुछ भी करने में असमर्थ था. ऐसे में जहां लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं इस आदमी ने रुककर मदद करने का फैसला किया.

देखें वायरल वीडियो

उसने कुत्ते को टोकरी में रखा और उसे सुरक्षित जगह तक ले जाने निकल पड़ा. यह कोई दिखावे वाला काम नहीं था, बल्कि सच्ची इंसानियत का उदाहरण था.

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे असली हीरो बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि ऐसे लोग ही दुनिया को बेहतर बनाते हैं.इस वायरल वीडियो की सटीक लोकेशन का नाम साफ तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन इसे शेयर करने वाले पेज मनाली स्ट्रेज से जुड़े विवरण के मुताबिक यह घटना हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र के एक दूरदराज गांव की बताई जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement