scorecardresearch
 

Video: कुएं में फंस गया था तेंदुआ, रस्सी से फंसाकर वनकर्मियों ने ऐसे निकाला

कुएं में फंसे तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रेस्क्यू का ये वीडियो काफी रोचक है.

Advertisement
X
कुएं में फंसे तेंदुआ को ऐसे किया रेस्क्यू (Photo - PTI/ Screengrab)
कुएं में फंसे तेंदुआ को ऐसे किया रेस्क्यू (Photo - PTI/ Screengrab)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक तेंदुआ कुएं में फंसा दिखाई दे रहा है. वहीं ऊपर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारी रस्सी के जरिए तेंदुए को निकालने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो गुजरात के भावनगर का है. किसी तरह जंगल से निकला तेंदुआ ग्रामीण इलाके में स्थित एक कुएं में फंस गया था.  काफी मशक्कत के बाद वन विभाग ने इसे रेस्क्यू किया. पूरे रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ डरा हुआ था.  

यह वीडियो इसलिए भी खास है कि दूसरे जानवरों के लिए खतरनाक और हिंसक समझा जाने वाला तेंदुआ खुद एक मुश्किल हालात में फंसा दिखाई दे रहा है और कुएं से बाहर निकलने के लिए उसे रस्सी के फंदे में फंसाने की काफी कोशिश की जाती है. आखिरकार वनकर्मी तेंदुआ को फंदे में फंसाने में कामयाब हो जाते हैं. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ कुएं की बीच रखी एक सिल्ली पर बेबस बैठा हुआ है. इसके बाद रस्सी का फंदा बनाकर वन विभाग के कर्मचारी नीचे डालते हैं और उसमें तेंदुए का शरीर फंसाने की कोशिश करते हैं. फंदे में फंस जाने के बाद भी तेंदुआ टस से मस नहीं होता. काफी प्रयास के बाद कई लोग मिलकर जब जोर लगाते हैं तब वो धीरे-धीरे ऊपर आता है. 

Advertisement

जब तेंदुए को ऊपर खींचा जा रहा होता है तब उसकी बेबसी साफ दिखाई देती है. ऊपर फॉरेस्ट विभाग के कर्मी एक पिंजरा तैयार रखते हैं. इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से एक जाला भी आसपास लगा दिया गया था, ताकि किसी भी सूरत में डरा हुआ तेंदुआ वनकर्मियों पर हमला न करे. 

जैसे ही तेंदुआ को ऊपर लाया जाता है. वह सीधे पिंजरे में चला जाता है. यह सब बड़े आराम से हो जाता है. पूरे रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ बेबस, लाचार और डरा दिखाई दे रहा है.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement