scorecardresearch
 

'मंदी के Animal को...', Budget 2024 पर फिल्मी अंदाज में ये क्या बोले हर्ष गोयनका?

Budget 2024 को लेकर हर्ष गोयनका ने एक्स (पूर्व में ट्विटर)  पर फिल्मी अंदाज में ट्वीट किया. उन्होंने हालिया फिल्मों का नाम जोड़ते हुए लिखा- '#बजट2024 एक Fighter है जो मंदी के Animal को कंट्रोल में करता है.

Advertisement
X
हर्ष गोयनका
हर्ष गोयनका

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2024 को लोकसभा में देश का अंतरिम बजट पेश किया.  ये  सीतारमण के कार्यकाल का लगातार छठा बजट था.  जैसे ही उन्होंने शासन, महिला और युवा सशक्तिकरण, पर्यटन और अन्य विभिन्न पहलुओं को संबोधित किया तो सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई. अब इसी कड़ी में आरपीजी समूह के अध्यक्ष Harsh Goenka ने भी बजट को लेकर अपने विचार ट्विटर पर पोस्ट किए हैं - लेकिन इसमें मजाकिया और फिल्मी ट्विस्ट है.

Budget 2024 को लेकर हर्ष गोयनका ने  एक्स (पूर्व में ट्विटर)  पर हालिया फिल्मों का नाम जोड़ते हुए लिखा- '#बजट2024 एक Fighter है जो मंदी के Animal को कंट्रोल में करता है, ये गरीबी के खिलाफ Gadar है और भारत के Jawaan के पक्ष में हैं जिससे ये सुनिश्चित हो कि कोई 12th Fail न रह जाए. युवाओं के लिए समावेशन, शिक्षा और रोजगार और जनता के कल्याण के उपायों के साथ, हमारी Salaar वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का Bahadur काम.'

 
गोयनका ने ये पोस्ट कुछ घंटे पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की थी. तब से इसे 41,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 400 लाइक्स मिल चुके हैं. कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट भी किए. एक शख्स ने लिखा, 'सर, असल में आप कह रहे हैं कि यह सिर्फ एक शोबिज है.' दूसरे ने पोस्ट किया, 'लगता है आप इन दिनों बहुत सारी फिल्में देख रहे हैं.'

Advertisement

एक ने लिखा, 'चुनाव से पूर्व के बजट में इससे अधिक की उम्मीद नहीं की जा सकती. वित्त मंत्री ने पिछले पांच वर्षों में प्रगति को अच्छी तरह से समझाया है. आइए हम वित्त मंत्री को चुनाव के बाद अगला पूर्ण बजट पेश करने के लिए शुभकामनाएं दें.' एक यूजर ने लिखा- 'थोड़ा ज्यादा बॉलीवुड रेफरेंस हो गया.'

 


 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement