scorecardresearch
 
Advertisement

CBSE 12th Result Live 2026 : आज खत्म हो सकता है 18 लाख छात्रों का इंतजार, ऐसे डाउनलोड करें 12वीं का रिजल्ट

आजतक एजुकेशन डेस्क | नई दिल्ली | 12 मई 2026, 11:28 AM IST

CBSE Board 12th Results Live Updates: CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम आज जारी हो सकते हैं. ऐसे में छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. ऐसी उम्मीद है कि आज सीबीएसई बोर्ड 12वीं के र‍िजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा. आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. र‍िजल्ट के साथ स्कोरकार्ड ड‍िजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध होगा.

आज खत्म हो सकता है 18 लाख छात्रों का इंतजार. (Photo : ITG) आज खत्म हो सकता है 18 लाख छात्रों का इंतजार. (Photo : ITG)

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) किसी भी समय कक्षा 12वीं के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. ऐसे में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई है. इसके लिए डिजिलॉकर पर Coming Soon की बोर्ड भी लटक गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक, कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और बोर्ड आज रिजल्ट जारी कर सकती है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में अप्रैल के अंत तक नतीजे आने की संभावना जताई गई थी. बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं के नतीजे पहले ही 15 अप्रैल को जारी किए जा चुके हैं, जिसके बाद से 12वीं के छात्र बेसब्री से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं.

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का 'सिक्योरिटी पिन' भी जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी मदद से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड (Roll Number, School Code और Admit Card ID) तैयार रखें.

11:28 AM (24 मिनट पहले)

CBSE Class 12 Result 2026: इन तरीकों से भी देख सकते हैं स्कोरकार्ड

Posted by :- Nivedita

CBSE 12वीं का रिजल्ट आने पर अक्सर मुख्य वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे साइट स्लो हो जाती है. ऐसे में आप इन 5 तरीके से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं- 

1. डिजिलॉकर 

यह सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय तरीका है. CBSE आधिकारिक तौर पर छात्रों के डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट यहीं जारी करता है. 

कैसे देखें: digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें. अपने आधार नंबर और सीबीएसई द्वारा दिए गए 6-अंकों के सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करें. 

2. उमंग ऐप 

भारत सरकार का यह 'ऑल-इन-वन' ऐप शिक्षा संबंधी सेवाओं के लिए बेहतरीन है. 

कैसे देखें: प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करें. CBSE सर्च करें और अपने क्रेडेंशियल्स (रोल नंबर, स्कूल कोड आदि) दर्ज करके रिजल्ट चेक करें. 

3. इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS)

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप कॉल करके भी अपना स्कोर जान सकते हैं. 

कैसे देखें: CBSE की ओर से जारी किए गए आधिकारिक टेलीफोन नंबरों (जो रिजल्ट के समय घोषित किए जाते हैं) पर कॉल करें. आपको निर्देशानुसार अपना रोल नंबर और जन्म तिथि बतानी होगी. 

4. एसएमएस (SMS) के जरिए

बिना स्मार्टफोन के रिजल्ट देखने का यह सबसे आसान तरीका है. 

कैसे देखें: अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- cbse12 <rollno> <sch no> <center no> और इसे बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर पर भेज दें. 

11:07 AM (45 मिनट पहले)

CBSE 12th Result Live: कब हुई थी परीक्षा?

Posted by :- Nivedita

 सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की थी. ये परीक्षाएं देशभर के 7,574 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थीं. 

10:48 AM (एक घंटा पहले)

वेबसाइट क्रैश होने पर करें ये काम

Posted by :- Nivedita

रिजल्ट जारी होने के बाद कई बार CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने से साइट स्लो हो सकती है या खुलने में परेशानी हो जाती है. ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. छात्र अपना CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट डिजिलॉकर, UMANG ऐप और SMS के जरिए देख सकते हैं. 

10:35 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 12th Result Live: यहां पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
cbseresults.nic.in
digilocker.gov.in

Advertisement
10:31 AM (एक घंटा पहले)

CBSE Board Result: क्या है पासिंग मार्क्स?

Posted by :- Nivedita

CBSE कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है. अगर कोई छात्र किसी एक विषय में मिनिमम मार्क्स नहीं ला पाता है, तो उसे उस विषय में असफल माना जाएगा.

10:30 AM (एक घंटा पहले)

CBSE 12th Result: क्या है पिछले सालों का ट्रेंड?

Posted by :- Nivedita

पिछले दो सालों से बोर्ड 12-13 मई या इस समय के आस-पास ही रिजल्ट जारी करता है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि 12 से 17 मई के बीच छात्रों को उनका  रिजल्ट देखने को मिल सकता है. 
 

10:30 AM (एक घंटा पहले)

CBSE Result: आज जारी हो सकता है रिजल्ट

Posted by :- Nivedita

देशभर में लाखों छात्रों की धड़कने तेज हो गई हैं. CBSE का आज किसी भी वक्त 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर सकता है. पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 12 या 13 मई तक जारी कर दिया जाता है. ऐसे में डिजिलॉकर पर भी इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. डिजिलॉकर ने भी अपने पोर्ट्ल पर Coming Soon का बोर्ड लटका दिया है.
 

Advertisement
Advertisement