scorecardresearch
 

गाय की पथरी की कीमत जानकर चौंक जाएंगे, कई जगह सोने से भी महंगी

गाय के शरीर में बनने वाली एक दुर्लभ पथरी को कई जगहों पर बहुत कीमती माना जाता है. इसे Bezoar stone कहा जाता है, जो गाय के पेट या आंत में बनती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. कुछ पारंपरिक दवाओं और सजावटी वस्तुओं में इसके इस्तेमाल की वजह से इसकी मांग बनी रहती है.

Advertisement
X
गाय की पथरी की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. ( Photo: Pexels)
गाय की पथरी की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. ( Photo: Pexels)

कभी-कभी प्रकृति ऐसी अनोखी चीजें बना देती है जिनकी कीमत सुनकर लोग चौंक जाते हैं. ऐसी ही एक चीज गाय के शरीर में बनने वाली खास पथरी है, जिसे Bezoar Stone कहा जाता है. यह पथरी बहुत ही कम मामलों में बनती है और हर गाय में नहीं मिलती. यही कारण है कि कई जगहों पर इसे काफी कीमती माना जाता है और इसकी कीमत लाखों रुपये तक बताई जाती है. कुछ देशों में पारंपरिक दवाओं और सजावटी चीजों में इसके इस्तेमाल की वजह से इसकी मांग भी बनी रहती है. इसलिए जब भी किसी गाय के शरीर से ऐसी पथरी मिलने की खबर सामने आती है, तो यह तुरंत लोगों की दिलचस्पी और चर्चा का विषय बन जाती है.

पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में पथरी का इस्तेमाल
Skyvetpharm.com वेबसाइट के अनुसार,  गाय के पेट या पाचन तंत्र में कभी-कभी एक सख्त गोल पत्थर जैसी चीज बन जाती है, जिसे Cow Bezoar या Bezoar Stone कहा जाता है. यह कई सालों में धीरे-धीरे बनती है और बहुत दुर्लभ होती है. इसी वजह से कुछ देशों में इसे काफी कीमती माना जाता है. पहले के समय में खासकर पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में इसका इस्तेमाल किया जाता था. इसके अलावा कुछ लोग इसे सजावटी वस्तु या कलेक्शन के रूप में भी रखते हैं. यही कारण है कि बाजार में इसकी मांग बनी रहती है.

गाय के शरीर में यह पथरी कैसे बनती है?
गाय जब खाना खाती है तो कभी-कभी उसके साथ छोटे-छोटे बाहरी पदार्थ भी पेट में चले जाते हैं, जैसे बाल, पौधों के रेशे या अन्य कण. समय के साथ ये चीजें पेट में जमा होती रहती हैं और उन पर खनिज पदार्थ की परतें चढ़ती जाती हैं. धीरे-धीरे यह परतें मिलकर एक सख्त गोल पत्थर का रूप ले लेती हैं. इसमें आमतौर पर कैल्शियम फॉस्फेट और कैल्शियम कार्बोनेट जैसे खनिज पाए जाते हैं.

Advertisement

इसकी कीमत किन बातों पर निर्भर करती है?

  • गाय की पथरी की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है.
  • जैसे- रंग सुनहरा या गहरा भूरा रंग ज्यादा कीमती माना जाता है.
  • चमक (लस्टर) – जितनी ज्यादा चमक होगी, उतनी कीमत ज्यादा हो सकती है.
  • आकार – बड़ी पथरी आमतौर पर ज्यादा महंगी होती है.
  • परतें – जिन पथरियों में गोल-गोल स्पष्ट परतें दिखाई देती हैं, उन्हें ज्यादा अच्छी गुणवत्ता का माना जाता है.

बाजार में इसकी कीमत कितनी हो सकती है?
गुणवत्ता के आधार पर इसकी कीमत काफी अलग-अलग हो सकती है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार:

टॉप ग्रेड (50–100 ग्राम) – लगभग 500 से 2000 डॉलर या उससे ज्यादा
फर्स्ट ग्रेड – लगभग 200 से 800 डॉलर
सेकंड ग्रेड – लगभग 50 से 300 डॉलर
थर्ड ग्रेड – लगभग 20 से 100 डॉलर

हालांकि यह कीमत समय और बाजार की मांग के हिसाब से बदल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement