scorecardresearch
 

गधे को पेंट कर बना दिया जेबरा, बाद में इस करतूत पर जू ने दी अजीब सफाई

चीन के एक चिड़ियाघर गधे को पेंट कर जेबरा बनाने का मामला सामने आया है. जू में जाने वाले लोग चिड़ियाघर के स्टाफ और संचालक की इस करतूत को देख दंग रह गए. यह खबर इन दिनों वहां काफी चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
चिड़ियाघर में गधे को रंगकर बना दिया जेबरा (Photo - AI Generated)
चिड़ियाघर में गधे को रंगकर बना दिया जेबरा (Photo - AI Generated)

चीन के एक चिड़ियाघर में उस समय वायरल हो गया जब वहां पहुंचे लोगों को एक बेहद अजीबोगरीब जानवर देखने को मिला. लोगों को यह आभास कराने के लिए उनके पास  विदेशी जानवर हैं, बेहद अजीबोगरीब तरीके अपनाए गए थे. लेकिन, इसका पर्दाफाश हो गया.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के  एक वन्यजीव पार्क में आए दर्शक उस समय दंग रह गए जब उन्होंने देखा कि एक गधे को जेबरा जैसा दिखने के लिए रंग दिया गया था. ये विचित्र दृश्य चीन के शेडोंग प्रांत के अनकिउ में स्थित एक वन्यजीव पार्क में फिल्माए गए थे और हाल ही में चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.

फुटेज में जानवर को एक वीरान बाड़े में दिखाया गया है, जिसके शरीर पर भद्दी काली धारियां बनी हुई हैं, जो इसे किसी दूसरी प्रजाति जैसा दिखाने का एक अधूरा प्रयास लग रहा है. शुरू में कुछ लोगों ने उसकी त्वचा पर मौजूद धारियों के कारण उसे जेबरा समझ लिया होगा. हालांकि, उसके लंबे, नुकीले कान - और साथ ही उसके चारों ओर अन्य गधों की मौजूदगी ने तुरंत सच्चाई उजागर कर दी.

Advertisement

उस चिड़ियाघर का ऑनलाइन जमकर मजाक उड़ाए जाने के बाद, किंगयुन माउंटेन फोक कस्टम एम्यूजमेंट पार्क के कर्मचारियों ने एक हैरान करने वाला स्पष्टीकरण दिया. उन्होंने बताया कि गधे को सिर्फ रंग करके जेबरा का रूप दिया गया था.  पार्क ने कभी स्पष्ट नहीं किया था कि वह जेबरा है. आरोपों का जवाब देते हुए पार्क ने अपने विचित्र बयान में कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि यह जेबरा है. हमारा मकसद ऐसा करके लोगों का मनोरंजन करना था. यह महज एक मजाक है.

पहले भी कुत्तों को बना दिया गया था पांडा
कर्मचारियों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने वहां आने वाले लोगों को हंसाने के लिए कई कुत्तों पर इसी तरह के प्रयोग किए हैं.  क्रिएटरजीन की रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब किसी चीनी चिड़ियाघर ने इस तरह के हथकंडे से लोगों को चौंकाया हो. ताइझोऊ चिड़ियाघर ने 1 मई 2024 को दो कुत्तों को पांडा के रूप में सजाकर प्रदर्शित किया गया, क्योंकि उस समय वहां लोगों के देखने के लिए कोई वास्तविक पांडा नहीं थे.

चाउ चाउ कुत्तों के बाल छोटे-छोटे काट दिए गए थे. फिर उनके चेहरे और शरीर पर काले-सफेद रंग का डाई लगाया गया. तब सोशल मीडिया यूजर्स ने चिड़ियाघर पर पशु क्रूरता का आरोप लगाया, लेकिन चिड़ियाघर के प्रवक्ता ने जवाब दिया कि लोग अपने बालों को भी रंगते हैं. अगर कुत्तों के बाल लंबे हों तो उन पर प्राकृतिक डाई का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 66 साल से नहीं बदला चिकन फ्राई करने वाला तेल, रेस्टोरेंट बोला- टेस्ट का यही है सीक्रेट

पिछले साल, एक और घटना का वीडियो  चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जब एक अन्य पशु पार्क में गधों को जेबरा जैसा दिखाने के लिए रंगने का मामला सामने आया था. यह घटना शानडोंग प्रांत के जिबो शहर के मनोरंजन पार्क में एक कर्मचारी के बगल में खड़े एक जानवर के साथ हुई थी, जिसे दुनिया भर के मीडिया ने कवर किया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement