scorecardresearch
 

स्टेज पर ही कुश्ती लड़ने लगे दूल्हा-दुल्हन, लड़ाई की वजह भी बेहद अजीब है!

चीन में एक कपल ने अपनी शादी को कुछ अलग और यादगार बनाने के लिए, इस दिन कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की. शादी में हिस्सा लेने पहुंचे मेहमान इस खेल के दर्शक थे. इस कुश्ती में हार और जीत के साथ ही कपल की नई जिंदगी के कुछ रूल भी निर्धारित किए गए.

Advertisement
X
चीन में कपल ने पारंपरिक शादी समारोह के बदले आयोजित की कुश्ती प्रतियोगिता (Photo - Pexels)
चीन में कपल ने पारंपरिक शादी समारोह के बदले आयोजित की कुश्ती प्रतियोगिता (Photo - Pexels)

चीन के एक कपल ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उस दिन कुश्ती का आयोजन किया. इस जोड़े ने पारंपरिक तरीके से शादी करने के बजाय मेहमानों को बुलाकर उनके सामने कुश्ती लड़ी. नवविवाहित जोड़े ने इस खेल में हार- जीत के आधार पर अपनी आने वाली जिंदगी का भविष्य तय किया. 

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी चीन में एक कपल ने अपनी शादी को पेशेवर कुश्ती मुकाबले में बदल दिया. इसके साथ ही  हारने वाले को जीवन भर घर के काम करने के लिए सहमत होना पड़ा. कुश्ती सिर्फ एक फ्रेंडली मैच थी, लेकिन इसमें हार और जीत वास्तविक थे. 

दूल्हा, हे यिनशेंग, जो गुइझोऊ प्रांत के जुनी के एक पेशेवर पहलवान हैं, ने मई की शुरुआत में एक स्थानीय होटल में अपनी पत्नी के साथ यह अनोखा समारोह आयोजित किया था. पारंपरिक वेडिंग स्टेज के स्थान पर, दंपति ने एक कुश्ती का अखाड़ा तैयार करवाया था. इसमें एक विशाल स्क्रीन पर 'दूल्हा Vs दुल्हन' का पोस्टर लगा हुआ था.

इस कुश्ती में जीत-हार के थे अजीब शर्त
नवविवाहित जोड़े ने फिर अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए तीन मैचों की प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें एक हल्का-फुल्का नियम लागू था कि हारने वाली टीम को घरेलू काम करने के लिए भेज दिया जाएगा.

Advertisement

इस आयोजन के वीडियो में कलाकारों को सबसे पहले रिंग में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है, जो बॉडी स्लैम और टेकडाउन से लेकर क्लोज-रेंज ग्रैपलिंग तक कई हाई-इम्पैक्ट मूव्स का प्रदर्शन करते हैं.

मेहमान पूरी एकाग्रता से कुश्ती देख रहे थे. वहीं भी बच्चे हाथों में कटोरे लिए खड़े थे, लेकिन खाने के बजाय कुश्ती देखने में ज्यादा मग्न थे. जैसे ही कार्यक्रम अपने चरम पर पहुंचा, दूल्हा और दुल्हन खुद रिंग में उतर आए. भीड़ की हौसलाअफजाई के बीच, ही  पत्नी ने तेजी से बढ़त हासिल की. दुल्हन ने हमलों से बचते हुए दूल्हे को कंधे से पटक कर नीचे गिरा दिया.

दुल्हन को मिली कुश्ती में जीत
इसके बाद रेफरी ने दूल्हन को विजेता घोषित करते हुए घोषणा की कि उसे जीवन भर के लिए घर के काम करने से छूट मिल गई है. हालांकि, इस दृश्य की पहले से ही कोरियोग्राफी और पूर्वाभ्यास किया जा चुका था, फिर भी यह शानदार प्रदर्शन दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहा.

दूल्हे ने बताया कि इस आयोजन में सभी कलाकारों को पेशेवर रूप से प्रशिक्षित किया गया था और पूरे शो के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई थी. अंत में तो मुझे ही हारना पड़ा. मैं उसे घर का काम नहीं करने दे सकता था.उन्होंने कहा कि शादी की योजना बनाते समय उन्हें यह विचार आया था, जब उन्हें एहसास हुआ कि बजट उम्मीद से ज्यादा हो रहा है.

Advertisement

सिंगर और डांसरों को किराए पर लेने के बजाय, उन्होंने कुश्ती का मुकाबला आयोजित करने का विकल्प चुना. इसमें  उनकी पत्नी ने भी सहमति दे दी.  जबकि दोनों परिवारों के माता-पिता ने कहा कि वे इसे समझ नहीं पाए, लेकिन उनके फैसले का सम्मान करते हैं.इस जोड़े ने सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया है कि उन्हें एक-दूसरे से प्यार कैसे हुआ.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement