scorecardresearch
 

सिर के बल गोवर्धन परिक्रमा कर रहा शख्स, 21 KM की यात्रा ऐसे पूरी करेंगे

सिर के बल चलकर यानी शीर्षासन करते हुए एक शख्स गिरिराज जी की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा शुरू की है. शख्स हर दिन इस तरह से 600 मीटर की यात्रा पूरी कर रहा है. इस अनोखी परिक्रमा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
शीर्षासन करते हुए गोवर्धन परिक्रमा कर रहा आर्मी का रिटायर्ड जवान (Photo - Instagram/@captain.puransingh)
शीर्षासन करते हुए गोवर्धन परिक्रमा कर रहा आर्मी का रिटायर्ड जवान (Photo - Instagram/@captain.puransingh)

सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो रोज वायरल होते रहते हैं. इन दिनों एक ऐसे ही वायरल वीडियो की काफी चर्चा हो रही है. इसमें एक शख्स गिरिराज जी यानी गोवर्धन पहाड़ की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा सिर के बल खिसक- खिसक कर करते दिखाई दे रहे है. वह शीर्षासन करते हुए गिरिराज की परिक्रमा लगा रहे हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @captain.puransingh नाम के हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक शख्स को सड़क पर शीर्षासन की मुद्रा में सिर और हाथ के बल घिसट- घिसट कर आगे बढ़ते दिखाया गया है. साथ ही वीडियो में इनकी इस  परिक्रमा के बारे में भी बताया जा रहा है.

शीर्षासन कर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने वाले शख्स का नाम कैप्टन पूरण सिंह हैं. इनका हर दिन का टारगेट 600 मीटर तक चलना है. सुबह 6 से 7 बजे परिक्रमा शुरू कर देते हैं. हर 100 मीटर तक सिर के बल चलने के बाद वह आराम करते हैं. 

इन्होंने दान घाटी मंदिर से परिक्रमा शुरू की है. यह वीडियो चौथे दिन का है. इस दिन तक करीब 1800 मीटर की इनकी यात्रा पूरी हो चुकी है. जब पूरण सिंह शीर्षासन करते हुए ब्रेक लेते हैं तब भी योग करते रहते हैं. ताकि, शरीर की गर्मी बनी रहे. 

Advertisement

वीडियो में दावा किया गया है कि कैप्टन पूरण सिंह ने 4 घंटे तक हेड स्टैंड यानी सिर के बल खड़ा रहने का लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है. इस परिक्रमा के पूरी होने के बाद वो दोबारा से सिर के बल खड़े होने के अपने रिकॉर्ड को तोड़ने का प्रयास करेंगे. 

यह भी पढ़ें: कभी भाभा रिसर्च सेंटर में करते थे जॉब, M.Tech संन्यासी की कहानी वायरल!
 
परिक्रमा पूरी करने के बाद करीब 4 घंटे 30 मिनट तक पूरण सिंह सिर के बल खड़े होंगे. ऐसा करके वो अपने पहले के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश करेंगे. पूरण सिंह की इस श्रद्धा और लगन को देखने हर दिन काफी सारे लोग पहुंच रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement