scorecardresearch
 

सोशल मीडिया पर बढ़ाने थे फॉलोअर्स, मॉडल ने खुद ही को करवा लिया किडनैप!

फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए एक मॉडल और इंफ्लुएंसर ने खुद की किडनैपिंग की साजिश रच ली. जब घटना का खुलासा हुआ तो मॉडल के पति को भी हैरानी हुई. क्योंकि, उसे भी साथ में किडनैप और टॉर्चर किया गया था.

Advertisement
X
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रची खुद के किडनैपिंग की साजिश (Representational Photo - Pexels)
फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रची खुद के किडनैपिंग की साजिश (Representational Photo - Pexels)

लोग सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. अजीबोगरीब पीआर स्टंट से लेकर खुद के मरने तक की अफवाह फैला देते हैं. ऐसा ही कुछ ब्राजील की एक मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने भी अपने साथ किया. उसने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए खुद की किडनैपिंग की साजिश रची, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. 

न्यूयॉर्क पोस्ट कि रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल की मोनिकी फ्रागा ने दावा किया कि पिछले अप्रैल में ब्राजील के इगारस्सु में उनके घर के बाहर तीन हथियारबंद लोगों ने उन पर और उनके पति लुकास पर घात लगाकर हमला किया था. लेकिन अब, घटना के लगभग एक साल बाद, पुलिस ने तड़के छापेमारी में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि उनके पति, जिन्हें पीटा गया और लूटा गया, इस साजिश से अनजान थे.

उस समय, फ्रगा ने अपने 48,000 से अधिक फॉलोअर्स को बताया कि यह एक भयानक अनुभव था. एक वीडियो में उन्होंने कहा कि गिरोह ने उन्हें फिरौती न देने पर टॉर्चर करने की धमकी दी और जब उन्होंने अपना सामान उन्हें दे दिया तो लुकास पर हमला किया गया. फ्रागा ने आरोप लगाया था कि दोनों को एक जंगल में घसीटकर ले जाया गया, वहां घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया और कैश देने के बाद ही रिहा किया गया था.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि सिर्फ मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपहरण की साजिश रची गई थी. फ्रागा ने अपनी कहानी बताने के लिए कई मीडिया आउटलेट्स को अपना इंटरव्यू दिया. ​जासूस क्ले एंडरसन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जांच आगे बढ़ने पर, ऐसे संकेत मिले कि कथित फिरौती के लिए अपहरण वास्तव में  पीड़िता और अपराधियों के बीच एक सोची-समझी साजिश से ज्यादा कुछ नहीं था.

यह भी पढ़ें: स्पेस से भी दिखता है, एरिया में UK से भी बड़ा, इन छोटे जीवों की 'मेगासिटी'

इस मामले की जांच के लिए'स्मोकस्क्रीन ऑफ लाइक्स' नाम के ऑपरेशन में तीस पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया. अधिकारियों ने बताया कि फ्रगा के अलावा तीन अन्य लोग भी इस फर्जी अपहरण में शामिल थे.  जासूस एंडरसन ने कहा कि जांच से पता चलता है कि वह न केवल इसके बारे में जानती थी, बल्कि उसने पहले से ही कुछ बातों पर सहमति जताई थी और बाद में भी इसमें शामिल लोगों में से एक के साथ संपर्क में रही. 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में हो सकती है 'ब्लड रेन'! जानें एक्सपर्ट्स ने क्यों दी ऐसी चेतावनी

जांच में यह भी पता चला कि फ्रगा के पति, लुकास को इस फर्जी किडनैपिंग की साजिश का पता नहीं था. जब उनके साथ मारपीट और लूटपाट हुई, तब भी वो इस साजिश से अनजान थे. जासूस एंडरसन ने भी कहा कि फ्रागा के पति को इस साजिश के बारे में कुछ भी पता नहीं था.उन्होंने हमेशा यही कहा कि उन्हें सचमुच विश्वास था कि यह एक वास्तविक अपहरण था.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement