scorecardresearch
 

बाइक पर हेल्मेट लॉक करने की निंजा टेक्निक, वायरल हो रहा वीडियो

बाइक में हेल्मेट फंसाकर सुरक्षित रखना एक बहुत बड़ी चुनौती होती है. क्योंकि, इसके चोरी हो जाने का खतरा रहता है. ऐसे में पैसा खर्च करके एक्स्ट्रा लॉक लगाए बिना, हेल्मेट को बाइक में लॉक करने की निंजा टेक्निक वायरल हो रही है. चलिए देखते हैं क्या है ये ट्रिक?

Advertisement
X
बाइक में हेल्मेट लॉक करने का ये ट्रिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (Photo - AI Generated)
बाइक में हेल्मेट लॉक करने का ये ट्रिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (Photo - AI Generated)

बाइक राइड करने के बाद हेल्मेट कैरी करना एक बड़ी समस्या होती है. जहां जाओ बाइक खड़ी करने के बाद हाथ में हेल्मेट लिए घूमते रहो. ऐसे में कई बार गलती से हेल्मेट कहीं छूट भी जाती है या फिर गुम हो जाती है. 

अगर हेल्मेट को बाइक में ही फंसाकर ही कुछ देर के लिए भी दूर चले गए तो हो सकता है वो चोरी हो जाए. अगर दुकान या किसी जरूरी काम से किसी ऑफिस, अस्पताल या डॉक्टर की क्लिनिक भी जा रहे हैं तो हाथ में हेल्मेट कैरी करना पड़ता है.

कई लोग पैसे खर्च कर बाइक में स्पेशल लॉक लगवाते हैं. तब जाकर उसमें हेल्मेट लॉक करके रखते हैं. ताकि, कोई हेल्मेट चुरा ना ले. हेल्मेट को बाइक पर ही सुरक्षित फंसाकर रखने के लोग कई जुगाड़ करके चलते हैं. फिर भी हेल्मेट गायब न हो इसकी गारंटी नहीं है. 

ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स बिना पैसे खर्च किए, बाइक में बिना कोई लॉक लगवाए, हेल्मेट को बाइक के हैंडल में एक ट्रिक से लॉक करता दिखाई दे रहा है.  शख्स बाइक में इस तरह से हेल्मेट लॉक कर देता है कि कोई इसे आसानी से नहीं निकाल पाए. 

Advertisement

बाइक में हेल्मेट लॉक करने की इस निंजा टेक्निक को देखकर आप भी चौंक जाएंगे. यह ट्रिक इतनी ईजी है कि इसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि पहले ये दिमाग में क्यों नहीं आया था. 

इस वीडियो में एक शख्स अपने हेल्मेट को बाइक के हैंडल में फंसाता है. फिर क्लच दबाकर अंदर तक फंसा देता है. इसके बाद उस हैंडल को नीचे की तरफ कर देता है और हेल्मेट को हैंडल में फंसे हुए ही टंकी पर रख देता है. फिर चाबी से शख्स हैंडल लॉक कर देता है. 

यह भी पढ़ें: प्री- फ्लाइट अनाउंसमेंट में पायलट ने की ऐसी कॉमेडी, वीडियो को मिले 40 लाख से ज्यादा व्यूज

इस तरह हैंडल में नीचे की तरफ फंसा हेल्मेट भी लॉक हो जाता है. अब बिना हैंडल अनलॉक किए,  हेल्मेट निकाल पाना संभव ही नहीं है. जब तक चाबी से बाइक अनलॉक नहीं की जाती है, तब तक हेलमेट नहीं निकल सकता. हेल्मेट को लॉक करने की यह ट्रिक बहुत आसान है, लेकिन इस वीडियो को देखकर एक बार इस ट्रिक को आप भी ट्राय करना चाहेंगे.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement