अमेरिका के फ्लोरिडा में एक प्राइवेट जेट क्रैश होने से उसमें सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. टेक्सास से बहामास जा रहा यह विमान खराब मौसम और बर्फ जमने के कारण हादसे का शिकार हुआ. क्रेस्ट हेवन के रिहायशी इलाके में हुए इस हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई. अमेरिकी उड्डयन एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं.