scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

तैयार हो गई 'कोरोना वायरस कार', मकसद जानकर कह उठेंगे वाह

तैयार हो गई 'कोरोना वायरस कार', मकसद जानकर कह उठेंगे वाह
  • 1/5
इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही है और लोग घरों में बंद रहने को मजबूर हैं. लोगों को इस संक्रमण से बचे रहने के लिए सरकार कई तरह के संदेश दे रही है और एहतियातन उपाय कर रही है. ऐसे में हैदराबाद के एक कार डिजाइन करने वाले शख्स ने लोगों को महामारी के खिलाफ जागरुक करने के लिए अनोखा उपाय अपनाया और कोरोना वायरस कार बना दिया.
तैयार हो गई 'कोरोना वायरस कार', मकसद जानकर कह उठेंगे वाह
  • 2/5
हैदराबाद के कार डिजाइनर ने कोरोना वायरस कार का निर्माण किया है जो लोगों को इस जानलेवा वायरस और उसके संक्रमण के खतरों के बारे आगाह करती है. इतना ही नहीं यह कार लोगों को इससे बचने के उपाय भी बताती है.
तैयार हो गई 'कोरोना वायरस कार', मकसद जानकर कह उठेंगे वाह
  • 3/5
कार को लेकर इसके डिजाइनर के सुधाकर ने बताया कि उन्होंने इस कार का निर्माण कोरोना वायरस के प्रकोप और इसके खतरे को देखते हुए किया है. आम कार की तरह ही यह कार भी चलती है. इस कार का डिजाइन बिल्कुल कोरोना वायरस के आकार का है.
Advertisement
तैयार हो गई 'कोरोना वायरस कार', मकसद जानकर कह उठेंगे वाह
  • 4/5
सुधाकर के मुताबिक इस कार को बनाने का उनका मकसद लोगों को इस वायरस की गंभीरता से अवगत कराना है ताकि लोग सरकार के आदेशों का पालन करें.
तैयार हो गई 'कोरोना वायरस कार', मकसद जानकर कह उठेंगे वाह
  • 5/5
बता दें कि देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 5000 के आंकड़े को पार कर गई है. अब तक 5200 से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं, जिसमें से 149 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 402 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
Advertisement
Advertisement