जिसके बाद से ऐसी खबरें आ रही हैं कि टोरंटों के अस्पतालों में बांटे गए मास्क फट रहे हैं इसके बाद से सभी मास्कों को वापस मंगाया गया है. यहीं नहीं ऐसे और भी देश हैं जहां चीन के भेजे गए खराब मास्क पाए गए हैं उनमें स्पेन, नीदरलैंड, चेक रिपब्लिक और तुर्की जैसे देश शामिल हैं. हालांकि, कनाडा की सभी जगहों से खराब मास्क मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, बल्कि सिर्फ टोरंटो शहर में ही चीन के खराब मास्कों का मामला सामने आया है.