scorecardresearch
 

गर्मी की छुट्टी के लिए कहां जाएं? दिल्ली के पास मौजूद हैं ये 5 ठंडे हिल स्टेशन, 3 दिन में फुल पैसा वसूल

गर्मियों की छुट्टियां पड़ चुकी हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों के साथ घूमने जाने का प्लैन बना रहे हैं तो यहां हम आपको दिल्ली-NCR के पास कई शानदार टूरिस्ट प्लेसेस की जानकारी दे रहे हैं जो आपकी छुट्टियों की प्लानिंग को और ज्यादा कंफर्टेबल बना देंगे.

Advertisement
X
दिल्ली के पास मौजूद हैं ये हिल स्टेशन (Photo: ITG)
दिल्ली के पास मौजूद हैं ये हिल स्टेशन (Photo: ITG)

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चे घर में बोर होने लगते हैं और दिल्ली-NCR की तपती गर्मी इस बोरियत को चिड़चिड़ेपन में बदल देती है. ऐसे में बच्चों को घर के अंदर कैद रखने के बजाय किसी ठंडी और खूबसूरत जगह पर ले जाना एक बेहतरीन आइडिया है. अगर आप लंबी यात्रा की थकान से बचना चाहते हैं तो दिल्ली के आसपास कई ऐसे शानदार हिल स्टेशन्स हैं जहां आप 5 से 7 घंटे की ड्राइव में पहुंच सकते हैं.

ये जगहें न सिर्फ ठंडी हैं बल्कि यहां बच्चों के लिए एडवेंचर, नेचर और फन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है. आइए जानते हैं दिल्ली-NCR के पास के उन बेस्ट हिल स्टेशन्स के बारे में जहां जाकर आप अपनी समर वेकेशन को यादगार बना सकते हैं.

1. मसूरी (उत्तराखंड)
दिल्ली से लगभग 280 किलोमीटर दूर स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है. बच्चों के लिए यह जगह बेस्ट है क्योंकि यहां मॉल रोड पर वॉक करने से लेकर केंप्टी फॉल में मस्ती करने तक बहुत कुछ है. यहां पहाड़ों पर केबल कार राइड, वॉटर फॉल और बोटिंग जैसी तमाम एक्टिविटीज मौजूद हैं जो बच्चों को बेहद पसंद आएंगी.

2. लैंसडाउन (उत्तराखंड)
अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और सुरक्षित जगह पर जाना चाहते हैं तो लैंसडाउन सबसे अच्छा विकल्प है. दिल्ली से इसकी दूरी करीब 250 किलोमीटर है. यह एक आर्मी कैंटोनमेंट एरिया है इसलिए बेहद साफ-सुथरा और शांत है. यहां बच्चों के लिए भुल्ला ताल झील में बोटिंग, टिप-इन-टॉप पॉइंट से हिमालय का खूबसूरत नजारा देखना और चीड़ के जंगलों के बीच छोटी-सी ट्रेकिंग काफी मजेदार हो सकती है.

Advertisement

3. मोरनी हिल्स (हरियाणा)
अगर आप बहुत कम दूरी तय करना चाहते हैं तो हरियाणा के पंचकुला में स्थित मोरनी हिल्स एक अच्छा विकल्प है. दिल्ली-NCR से यह लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर है. यह दिल्ली के सबसे नजदीक स्थित इकलौता हिल स्टेशन है. यहां का मोरनी किला, टिकर ताल झील में बोटिंग और एडवेंचर पार्क में जिप-लाइन और बंजी जंपिंग जैसी कई एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है.

4. भीमताल और नैनीताल (उत्तराखंड)
नैनीताल की तुलना में भीमताल थोड़ा शांत है और बच्चों के साथ रहने के लिए बहुत सुरक्षित और सुंदर है. दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 300 किलोमीटर है. यहां का मौसम गर्मियों में भी बेहद सुहावना रहता है. हालांकि इस समय उत्तराखंड में भी काफी गर्मी है इसलिए अगर आप बहुत ठंडी जगह जाना चाहते हैं तो उस जगह का तापमान चेक करके ही प्लान करें.

5. चैल (हिमाचल प्रदेश)
शिमला की भीड़भाड़ से दूर हिमाचल प्रदेश का चैल एक बहुत ही शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है. दिल्ली से इसकी दूरी करीब 340 किलोमीटर है. घने देवदार के जंगलों से घिरा यह कस्बा बच्चों को प्रकृति के करीब ले जाने के लिए बेस्ट है.

यहां आप और बच्चे दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड देख सकते हैं, चैल पैलेस घूम सकते हैं और वाइल्डलाइफ सेंचुरी में रंग-बिरंगे पक्षियों और जानवरों को देख सकते हैं. इसके अलावा यहां की हरियाली भी आपको दीवाना बना देगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement