scorecardresearch
 

Must Try Foods in Shimla: घूमने जा रहे हैं शिमला तो खाना न भूलें ये 6 फेमस फूड, ट्रिप बन जाएगी यादगार

Must Try Foods in Shimla: अगर आप शिमला घूमने जा रहे हैं, तो वहां की खूबसूरत वादियों का आनंद लेने के साथ-साथ यहां के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेना भी न भूलें. आज हम आपको शिमला के कुछ खास स्थानीय फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपकी ट्रिप को और भी ज्यादा मजेदार और यादगार बना सकते हैं.

Advertisement
X
शिमला ट्रिप पर जरूर ट्राई करें ये 6 पहाड़ी व्यंजन (Photo-ITG)
शिमला ट्रिप पर जरूर ट्राई करें ये 6 पहाड़ी व्यंजन (Photo-ITG)

Must Try Foods in Shimla: शिमला सिर्फ अपनी खूबसूरत वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों और मनमोहक नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है. यहां का स्थानीय खाना हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाता है. अगर आप शिमला घूमने जा रहे हैं तो यहां के कुछ खास व्यंजनों का स्वाद जरूर चखें जो आपकी ट्रिप को और भी यादगार बना सकते हैं.

सिड्डू (Siddu)
सिड्डू हिमाचल प्रदेश का एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे गेहूं के आटे से बनाया जाता है. यह एक तरह की स्टीम्ड ब्रेड होती है, जिसे खमीर उठने के बाद तैयार किया जाता है. सिड्डू को आमतौर पर घी, दाल या चटनी के साथ परोसा जाता है.

मदरा (Madra)
मदरा हिमाचल प्रदेश के चंबा क्षेत्र का फेमस डिश है. दही की गाढ़ी ग्रेवी में तैयार होने वाली इस डिश में आमतौर पर चने या सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें डाले जाने वाले मसाले इसे खास स्वाद देते हैं.

थुकपा (Thukpa)
थुकपा एक फेमस तिब्बती नूडल सूप है जो शिमला में काफी पसंद किया जाता है. इसे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरीकों से बनाया जाता है. इसमें ताजी सब्जियां, नूडल्स और कई बार चिकन या मांस भी मिलाया जाता है.

Advertisement

बबरू (Babru)
बबरू शिमला और हिमाचल प्रदेश का एक फेमस नाश्ता है. यह उड़द दाल से भरी हुई कचौड़ी जैसा व्यंजन होता है, जिसे तेल में तलकर तैयार किया जाता है. चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

छा गोश्त (Chha Gosht)
अगर आप नॉन-वेज खाने के शौकीन हैं तो छा गोश्त जरूर ट्राई करें. इस पारंपरिक हिमाचली डिश में मटन को दही और बेसन की ग्रेवी में धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसका स्वाद मसालेदार, हल्का खट्टा और बेहद लाजवाब होता है.

माश दाल (Mash Daal)
माश दाल हिमाचली खाने का अहम हिस्सा है. इसे उड़द दाल से बनाया जाता है, जिसे मसालों और सरसों के तेल के तड़के के साथ पकाया जाता है. यह कई पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के साथ परोसी जाती है.

अगर आप शिमला घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के इन पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें. ये व्यंजन आपको हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और स्थानीय स्वाद से रूबरू कराएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement