scorecardresearch
 
Advertisement

विदर्सा के विनोद

विदर्सा के विनोद

विदर्सा के विनोद

विदर्सा के विनोद (Vidarsha K Vinod) भारतीय निशानेबाज हैं, जो 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लेती हैं. सितंबर 2026 में जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में विदर्शा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवान और सोनम मास्कर के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारतीय टीम ने कुल 1898 अंक हासिल कर रजत पदक जीता. इस स्पर्धा में चीन ने स्वर्ण और जापान ने कांस्य पदक हासिल किया. विदर्शा का व्यक्तिगत स्कोर 630.4 अंक रहा.

यह पदक विदर्सा का पहला एशियाई खेल पदक है. इसके साथ वह एशियाई खेलों में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली केरल की पहली महिला खिलाड़ी बनीं. वह आगे 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

विदर्सा का जन्म 20 जून 1999 को हुआ. वह केरल के कोझिकोड से ताल्लुक रखती हैं. उन्होंने कोझिकोड के सेंट मैरी कॉलेज से पढ़ाई की. कॉलेज के दिनों में साल 2018 में राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी के माध्यम से उनका निशानेबाजी से परिचय हुआ. इसके बाद उन्होंने इस खेल में प्रशिक्षण लेना शुरू किया.

विदर्सा ने शुरुआत में एनसीसी की एक चयन प्रक्रिया के दौरान राइफल चलाने का अनुभव लिया था. इसके बाद उन्होंने निशानेबाजी को आगे जारी रखा और केरल की राज्य स्तरीय टीम तक पहुंचीं. इस दौरान खेल के उपकरण और प्रशिक्षण से जुड़ी लागत उनके लिए एक चुनौती रही. कोविड-19 महामारी के समय उनके प्रशिक्षण पर भी असर पड़ा. एक समय उन्होंने निशानेबाजी से दूरी बनाकर फिटनेस और योग पर ध्यान दिया, लेकिन बाद में दोबारा खेल में वापसी की.

विदर्सा ने कोझिकोड जिला राइफल संघ और तिरुवनंतपुरम राइफल संघ से प्रशिक्षण लिया. उन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में भी प्रशिक्षण हासिल किया. 

और पढ़ें
Follow विदर्सा के विनोद on:

विदर्सा के विनोद न्यूज़

Advertisement
Advertisement