शिकोहाबाद (Shikohabad) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले का एक प्रमुख शहर और नगर पालिका क्षेत्र है. यह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (पुराना एनएच-2) पर स्थित है और सड़क व रेल मार्ग के जरिए राज्य तथा देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है. आगरा से इसकी दूरी लगभग 66 किलोमीटर, फिरोजाबाद से 22 किलोमीटर, मैनपुरी से 50 किलोमीटर और नई दिल्ली से करीब 296 किलोमीटर है. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है.
शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-मुगलसराय मुख्य रेल मार्ग पर स्थित है. यहां से दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, मुंबई, पटना, वाराणसी, मैनपुरी और फर्रुखाबाद सहित कई शहरों के लिए रेल सेवाएं उपलब्ध हैं.
शहर का नाम मुगल शहजादे दारा शिकोह के नाम पर रखा गया था. पहले इस क्षेत्र को "मोहम्मद मह" के नाम से जाना जाता था. आज भी तहसील और कोतवाली के पास मोहम्मद मह नाम का इलाका मौजूद है. ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार वर्ष 1794 से 1880 तक यह क्षेत्र लभौवा रियासत के अधीन रहा. ब्रिटिश इतिहासकार मैथ्यू एटमोर शेरिंग ने भी अपनी पुस्तक में इस क्षेत्र के इतिहास और यहां की प्रमुख जातीय बसावट का उल्लेख किया है.
सिरसा नदी शहर और रेलवे स्टेशन के बीच से होकर गुजरती है. यह क्षेत्र ब्रज सांस्कृतिक क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है और यहां की प्रमुख स्थानीय भाषा ब्रजभाषा है.
शिकोहाबाद से लगभग 22 किलोमीटर दक्षिण में यमुना नदी के किनारे स्थित बटेश्वर प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों के साथ जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ भी स्थित है.
शहर के एटा चौराहे से मुस्तफाबाद रोड पर लगभग 2.5 किलोमीटर दूर दक्षिणिनारा (दखिनारा) गांव स्थित है. इस गांव में मुस्तफाबाद रोड पर लगभग 250 वर्ष पुराना एक प्राचीन मंदिर है, जिसका पुनर्निर्माण वर्ष 1960 में कराया गया था.
शिकोहाबाद की डॉ. निर्मला यादव राम मंदिर ट्रस्ट की इकलौती महिला सदस्य बनी हैं.,निर्मला यादव ने नियुक्ति को प्रभु श्रीराम का प्रसाद बताया और ट्रस्ट में पारदर्शिता के साथ काम करने की बात कही.