शकील अहमद (Shakeel Ahmad) बिहार से एक राजनातिज्ञ हैं. वह 12वीं और 14वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं. वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के महासचिव थे.
शकील अहमद पहली बार 1985 में और उसके बाद 1990 और 2000 में विधायक चुने गए. वह 1998 और फिर 2004 में लोकसभा के लिए चुने गए (Shakeel Ahmad Bihar Politician).
उनका जन्म 2 जनवरी 1956 को बिहार के मधुबनी (Madhubani, Bihar) जिला में हुआ था (Shakeel Ahmad Born). उनके पिता का नाम शकूर अहमद और मां का नान हाजरा खातून है (Shakeel Ahmad Parents). उन्होंने एस.के. मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर से एमबीबीएस किया है (Shakeel Ahmad Education).
शकील अहमद ने 1983 में शबाना अहमद से शादी की (Shakeel Ahmad Wife).
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. डॉ. अहमद ने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के इशारे पर उनके घर पर हमला करवाया. उन्होंने दावा किया कि कई बार उन्होंने राहुल को उनकी गलतियों के बारे में सचेत किया है. एक खास बातचीत में डॉ. शकील ने बताया कि उन्होंने एक पॉडकास्ट में यह भी कहा था कि राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस को राजनीति में नुकसान हो रहा है.
कांग्रेस के पूर्व नेता डॉ. शकील अहमद ने यूथ कांग्रेस द्वारा उनका पुतला दहन के ऐलान के बाद कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम हूं और ये लोग मेरा पुतला दहन कर, मेरा धर्म खराब करेंगे. उन्होंने दावा किया कि मैं राहुल गांधी को बहुत करीब से जानता हूं, वह यूथ कांग्रेस के नेताओं से सीनियर नेताओं के रिप्लेस करना चाहते हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद खान और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने उन्हें जयचंद कहा है. इसके जवाब में शकील अहमद खान ने गंभीर आरोप लगाया है कि उनके ऊपर हमले की साजिश रची जा रही है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व उनके पटना और मधुबनी में स्थित आवासों पर हमले की साजिश रच रहे हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद खान ने मंगलवार को अपने आवास पर हमले की आशंका जताई है. उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस नेतृत्व ने बिहार और युवा कांग्रेस को उनके पटना और मधुबनी स्थित घरों पर आक्रमण करने का आदेश दिया है. ये विवाद तब शुरू हुआ जब शकील अहमद ने हाल ही में राहुल गांधी को 'डरपोक नेता' कह दिया था.
पूर्व कांग्रेसी नेता शकील अहमद ने पिछले साल नवंबर में बिहार में स्थानीय नेतृत्व से मतभेदों का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था.
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है. कांग्रेस की ओर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व व निर्णयों पर आलोचनाएं बढ़ी हैं. इस खबर में जानिए कि किस प्रकार कांग्रेस ने इस गठबंधन की कमियों को उजागर किया और बिहार की राजनीति पर इसका क्या असर पड़ सकता है.
बिहार चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर पार्टी के भीतर निराशा है. शशि थरूर ने 'गंभीर आत्मनिरीक्षण' की मांग की, जबकि अन्य नेताओं ने हार का कारण संगठन की कमजोरी, गलत टिकट वितरण और जमीनी हकीकत से कटे कुछ नेताओं को बताया.
बिहार चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस की चुनाव समिति के प्रमुख सदस्य शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वंशवाद की राजनीति पर सवाल उठाते हुए शकील अहमद ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के बहाने राहुल गांधी पर भी सवाल उठाया है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. उन्होंने इस्तीफे की वजह बिहार में स्थानीय नेतृत्व के साथ मतभेद बताई है.
बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है.उसने पटना के सरकारी आवास पर खुदकुशी की.कांग्रेस नेता के बेटे का नाम अयान था और उसकी उम्र 18 साल थी. उसने पिता के फ्लैट में खुदकुशी की. कांग्रेस विधायक शकील खान फिलहाल बिहार से बाहर हैं.
बिहार से बड़ी खबर: कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने पटना स्थित सरकारी आवास पर आत्महत्या कर ली है. जानकारी के अनुसार, घटना के समय शकील अहमद खान बिहार से बाहर थे. यह दुखद घटना राज्य की राजनीति में हलचल मचा सकती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. VIDEO