सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) एक भारतीय-अमेरिकी क्रिकेटर हैं. वह यूनाइटेड स्टेट्स टीम के लिए खेलते हैं. सौरभ बाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने 22 दिसंबर 2013 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपना फर्स्ट में डेब्यू किया था और 27 फरवरी 2014 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया.
नेत्रवलकर का जन्म गोवा में हुआ था. उन्होंने सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की है. सौरभ नेत्रवलकर कॉर्नेल विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए 2015 में संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए थे.
क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि रही है. पढ़ाई के बाद उन्होंने खिलाड़ी-विश्लेषण ऐप क्रिकडिकोड विकसित की. बाद में नेत्रवलकर ने सैन फ्रांसिस्को में ओरेकल को ज्वाइन किया और अभी भी वह जॉब कर रहे हैं. वह एच-1बी वीजा पर हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने उतरी अमेरिका की टीम इस बार काफी दिलचस्प है, इस टीम में पाकिस्तानी मूल के 3 खिलाड़ी हैं. वहीं अमेरिका की इस टीम में भारतीय खिलाड़ियों की भी भरमार है. आइए जान लेते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में...
7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस वर्ल्ड कप में कई दिलचस्प पहलू भी देखने को मिलेंगे. 30 जनवरी को अमेरिका की टीम का ऐलान हुआ, जिसमें श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी खेलते दिखेंगे.
T20 WC 2026 USA Team:टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन यह टीम अमेरिका की कम और भारतीय उपमहाद्वीप की टीम ज्यादा लग रही है. इस टीम में 9 भारतीय मूल के, 3 पाकिस्तानी मूल के और 1 श्रीलंका के मूल का खिलाड़ी है.
7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका (USA) ने टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान गुजरात में जन्मे भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिली है. टीम में भारत और पाकिस्तान मूल के कई खिलाड़ी हैं. वहीं मैच फिक्सिंग के आरोपी आरोन जोंस टीम से बाहर हैं.
भारत और अमेरिका के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का आगाज आज (15 जनवरी) को हुआ. इस मुकाबले में अमेरिकी टीम की कप्तानी उत्कर्ष श्रीवास्तव कर रहे हैं, जिनका जन्म पुणे में हुआ है. वैसे इस अमेरिकी टीम में ज्यादतर सदस्य भारतीय मूल के हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर की IPL 2025 मेगा ऑक्शन में एंट्री हुई है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे बड़ा सरप्राइज अमेरिका ने दिया था. अमेरिकी टीम तब सुपर-8 स्टेज में पहुंचने में कामयाब रही थी. देखा जाए तो अमेरिकी टीम पिछले कुछ सालों में क्रिकेट जगत में मजूबती से उभरी है. यूएसए क्रिकेट को नयारंग देने में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है.