scorecardresearch
 
Advertisement

रत्नेश सदा

रत्नेश सदा

रत्नेश सदा

रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) बिहार से जनता दल यूनाइटेड के राजनीतिज्ञ हैं. 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बनें. 7 मई 2026 को बिहार कैबिनेट विस्तार हुआ जिसमें रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली.

रत्नेश सदा बिहार के सहरसा जिले के सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JD(U)) के टिकट पर जीत हासिल की थी. इससे पहले भी वह लगातार कई बार इसी सीट से विधायक चुने जा चुके हैं.

राजनीति में आने से पहले वह रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते थे. उनके पिता दिहाड़ी मजदूर थे और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था. रत्नेश सदा का गांव बलिया सिमर, महिषी थाना क्षेत्र में स्थित है. उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की.

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1987 में की थी. इसके बाद 2010 में पहली बार सोनबरसा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. साल 2023 में संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रत्नेश सदा को मंत्री बनाया. 

और पढ़ें
Advertisement
Advertisement