रसिक सलाम, क्रिकेटर
रसिक सलाम डार (Rasikh Salam Dar) जम्मू कश्मीर के एक भारतीय क्रिकेटर हैं (Cricketer from Jammu and Kashmir). वह दाएं हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उन्हें 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में अपने नाम किया (Rasikh Salam price in 2022 IPL Mega Auction). 2018 में भी उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2019 आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में खरीदा था (Rasikh Salam IPL team), जिससे वह आईपीएल में चुने जाने वाले जम्मू और कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर बने थे (Third cricketer from Jammu and Kashmir to play in IPL). 17 साल और 353 दिनों में, वह मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे (Youngest player to debut for Mumbai Indians). हालाँकि, जून 2019 में, BCCI ने उनके जन्म प्रमाण पत्र में विसंगति पाए जाने के बाद दो साल के लिए उन पर प्रतिबंध लगा दिया था (Rasikh Salam banned for age fraud).
रसिक सलाम का जन्म 5 अप्रैल 2000 को कुलगाम, जम्मू और कश्मीर में हुआ था (Rasikh Salam age). उन्होंने 3 अक्टूबर 2018 को 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ चेन्नई में जम्मू और कश्मीर के लिए अपनी लिस्ट ए करियर की शुरुआत की (Rasikh Salam List A debut). उन्होंने 30 दिसंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ गुवाहाटी में जम्मू और कश्मीर के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया (Rasikh Salam first class debut). उन्होंने 22 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ जम्मू और कश्मीर के लिए ट्वेंटी20 की शुरुआत की (Rasikh Salam T20 debut).
आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी की जीत के हीरो रहे रसिक सलाम डार की कहानी संघर्ष, धैर्य और भरोसे की मिसाल है. कभी जम्मू-कश्मीर के ट्रायल से निराश होकर लौटने वाले इस तेज गेंदबाज की प्रतिभा को इरफान पठान ने पहचाना. दो साल के बैन, चोटों और कई मुश्किल दौर से गुजरने के बाद रसिक ने आईपीएल 2026 में 19 विकेट लेकर खुद को साबित किया. फाइनल में तीन विकेट लेकर उन्होंने आरसीबी को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
विराट कोहली की नाबाद 75 रन की कप्तानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीत लिया. पहले RCB के गेंदबाजों ने GT को 155/8 पर रोका, फिर कोहली ने 42 गेंदों में 75 रनों मैच जिताऊ पारी खेलकर टीम को 18 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया.
IPL 2026 Final, GT vs RCB: आईपीएल 2026 का फाइनल रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया. बेंगलुरु की जीत में विराट कोहली के 75 रन तो शामिल रहे, वहीं उनकी अनुशासित गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटन्स ढेर हो गई. हार्ड लेंथ और शॉर्ट गेंदों की योजना GT के बल्लेबाजों पर भारी पड़ी. रसिक सलाम ने तीन विकेट लिए, जबकि जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं.