जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी के नेता रामनाथ ठाकुर (Ramnath Thakur) राज्यसभा सांसद हैं. वह भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं. और पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री बनाए गए. लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिला. रामनाथ ठाकुर पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बनाए गए (Ramnath Thakur Bihar).
बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले वे विधान परिषद के सदस्य थे और लालू प्रसाद की पहली कैबिनेट में गन्ना उद्योग मंत्री बने. मार्च 1990 से मार्च 1995 तक बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री रहे. मई 1988 से फरवरी 2000 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे. नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक वे नीतीश कुमार दूसरे कार्यकाल में राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क मंत्री थे.
फिर वे अप्रैल 2014-अप्रैल-2020 के कार्यकाल में राज्यसभा के लिए चुने गए. नवंबर 2005 से नवंबर 2010 तक वे बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार, कानून, सूचना और जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री थे. मार्च 2000 से नवंबर 2010 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे.
नाई (ईबीसी) समुदाय से आते हैं. उनका जन्म 3 मार्च 1950 को बिहार के कर्पूरी गांव में हुआ था.
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों में से दो सीटें जेडीयू को मिलनी तय है. जेडीयू के हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ऐसे में नीतीश कुमार दोनों नेताओं को तीसरी बार राज्यसभा का कार्यकाल देंगे या फिर उनकी जगह पर किसी नए चेहरे पर दांव खेलेंगे?
बिहार के मोतिहारी में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बयान में केंद्रीय मंत्री एक मुस्लिम व्यक्ति से बातचीत करते हुए पूछते हैं कि मुस्लिम होकर वह भाजपा के गठबंधन में कैसे शामिल हो गए. इसके साथ ही वह यह भी कहते हैं कि मुस्लिम समुदाय हमें वोट नहीं देता है.
मोदी सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के लिए साल 2026 किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. हरदीप पुरी से लेकर रामदास अठावले, बीएल वर्मा और रवनीत सिंह बिट्टू सहित आधा दर्जन मंत्री हैं, जिनका राज्यसभा का कार्यकाल 2026 में खत्म हो रहा है. ऐसे में उन्हें राज्यसभा का एक और मौका नहीं मिला तो फिर कैबिनेट से छुट्टी हो जाएगी.
बिहार में VIP पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. वहीं इस घटना पर BJP-NDA नेताओं के अजीब बयान सामने आए है. देखिए VIDEO