पवित्रा गौड़ा (Pavithra Gowda) एक मॉडल, एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर हैं. उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल और छोटी-मोटी भूमिकाएं निभाकर की. 'छत्रीगलु सार छत्रीगलु' जैसी क्षेत्रीय फिल्मों में नजर आईं. बाद में वे एक उद्यमी बनीं और बेंगलुरु में कपड़ों का एक बुटीक चलाने लगीं. उनकी शादी व्यवसायी संजय सिंह से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी है. बाद में दोनों अलग हो गए.
कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा के साथ अपने रिश्ते और उसके बाद 2024 के हाई-प्रोफाइल रेणुकास्वामी मर्डर केस में आरोपी के तौर कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा के साथ पवित्रा गौड़ा को भी गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में दोनों की कथित भूमिका की जांच की गई थी.
'चैलेंजिंग स्टार' के रूप में जाने जाने वाले दर्शन और उनके 12 करीबी सहयोगियों को रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में 11 जून को गिरफ्तार किया गया था. पीड़ित रेणुकास्वामी पेशे से एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर था. वह चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का सदस्य था और बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाया गया. उसने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे.
रेणुकास्वामी हत्याकांड की मुख्य आरोपी एक्टर पवित्रा गौड़ा को पुलिस हिरासत में मेकअप करते हुए देखा गया. इस मामले में एक महिला पुलिसकर्मी को नोटिस जारी किया गया है.
चार्जशीट में जो बातें सामने आईं हैं उन्होंने हर किसी को चौंका दिया. चार्जशीट के अनुसार रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अभद्र संदेश भेजे थे जिसके बाद उनका अपहरण कर उन्हें बुरी तरह पीटा गया. इस मारपीट में उनकी मौत हो गई. अब 10 नवंबर से इस केस की सुनवाई शुरू होगी जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकती है.