पार्थ राकेश माने (Parth Rakesh Mane) भारतीय निशानेबाजी के युवा खिलाडी हैं, जो 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लेते हैं. नागोया एशियन गेम्स 2026 एशियाई खेलों में पार्थ राकेश माने ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.
मई 2026 में उन्होंने म्यूनिख में आयोजित आईएसएसएफ विश्व कप में पहली बार सीनियर विश्व कप प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में उन्होंने सातवां स्थान हासिल किया.
उनका जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ था. वह महाराष्ट्र के सोलापुर से ताल्लुक रखते हैं.
पार्थ राकेश माने ने वर्ष 2023 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर स्पर्धा में छठा स्थान हासिल किया था. इसके बाद उन्होंने जूनियर स्तर पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया.
अक्टूबर 2024 में माने ने पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का फाइनल जीता. इस जीत के साथ वह इस स्पर्धा के जूनियर विश्व चैंपियन बने. इसी वर्ष उन्होंने ग्रेनाडा में आयोजित प्रतियोगिता में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में सिल्वर मेडल भी जीता.
जनवरी 2025 में पार्थ राकेश माने ने उत्तराखड के देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता. राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस सफलता के बाद उनका नाम भारतीय निशानेबाजी के युवा खिलाडियों में चर्चा में रहा.