निकिता रावल (Nikita Rawal) एक अभिनेत्री और डांसर हैं. उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है. अभिनय के अलावा वह कई कार्यक्रमों के आयोजन और मनोरंजन से जुड़े कामों में भी एक्टिव रही हैं.
उनका जन्म और पालन पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ. निकिता ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अनिल कपूर और शेफाली शाह की फिल्म Black & White में काम किया. इसके अलावा वह मिस्टर हॉट मिस्टर कूल, द हीरो - अभिमन्यु, अम्मा की बोली, गरम मसाला, क्यूट कमीना और रोटी कपड़ा और रोमांसजैसी फिल्मों से जुड़ी रही हैं. गरम मसाला में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे.
निकिता ने साल 2012 के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी काम करना शुरू किया. साउथ इंडियन सिनेमा में काम करने के दौरान उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लिया. उनके करियर में फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों से जुड़े प्रोजेक्ट भी शामिल रहे हैं.
निकिता रावल ने सरकार से जुड़े एक प्रोजेक्ट में भी काम किया. इस प्रोजेक्ट का निर्माण Innocent Virus Films ने किया था और इसे NDTV पर दिखाया गया. इसका विषय देश को ड्रग फ्री बनाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने से जुड़ा था. इस प्रोजेक्ट के जरिए लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया.
निकिता रावल को अपने करियर के दौरान आठ पुरस्कार भी मिल चुके हैं. वह फिल्मों, डांस और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कामों के कारण मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं. उनकी फिल्म रोटी, कपड़ा और रोमांस में वह मुख्य भूमिका में नजर आईं, जिसमें उनके साथ अरशद वारसी और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी जुड़े रहे.
एक महिला फैन द्वारा अचानक होंठों पर किस करने का वीडियो वायरल होने के बाद, निकिता रावल ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया. इस घटना के बाद एक्ट्रेस काफी असहज दिखीं.
सोशल मीडिया पर निकिता रावल के साथ एक फैन द्वारा जबरदस्ती LipKiss करने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस शॉक्ड नजर आईं. इस घटना ने फैंस और जनता के बीच गुस्सा और विवाद को जन्म दिया है. कई लोग इस व्यवहार की निंदा कर रहे हैं जबकि कुछ इसे पीआर स्टंट भी बता रहे हैं.