यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.
महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया है. वे मुंबई से बारामती जा रहे थे जब उनका विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. यह विमान खेतों में गिरकर पूरी तरह जल गया, जिससे विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई. अजित पवार सहित सभी यात्रियों की इस दुर्घटना में मौत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद पवार से बात कर अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.
PM मोदी ने इस शख्स को पहनाए जूते, 14 साल पहले खाई थी कसम
IPS Narendra Kumar Murder Case: आईपीएस नरेंद्र छलांग लगाकर ट्रैक्टर पर चढ़ गए. एक हाथ से स्टीयरिंग पकड़ ली और दूसरे हाथ से ड्राइवर को रोकने की कोशिश की. लेकिन मनोज गुर्जर ने युवा आईपीएस को धक्का देकर नीचे गिरा दिया. नीचे गिरने से पत्थर से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए नरेंद्र के ऊपर से गुजर गए.
सतीशचंद्र दुबे बिहार से राज्यसभा सांसद हैं. वह 2019 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे और जुलाई 2022 में वह फिर से चुनकर राज्यसभा पहुंचे. उन्हें इस बार मोदी सरकार 3.0 मंत्रिमंडल में भी शामिल किया है. सतीशचंद्र को कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. वह 2014 से 2019 के बीच बिहार के वाल्मिकी नगर से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं.
9 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे और उससे पहले मंत्रिमंडल को लेकर कवायद जारी है. सबसे ज्यादा चर्चा उन राज्यों की है, जहां बीजेपी के कई सहयोगी हैं और इसमें महाराष्ट्र बेहद अहम है. शिंदे गुट और NCP को एक-एक मंत्री पद देने पर बात चल रही है. देखें मुंबई मेट्रो.