मेट्रो (Metro) शहरों में लोगों के आवागमन का सबसे आधुनिक और तेज साधन बन गया है. यह न केवल यातायात को आसान बनाता है बल्कि शहरों में ट्रैफिक जाम और प्रदूषण को भी कम करने में मदद करता है.
दुनिया की पहली मेट्रो रेल 1863 में लंदन में शुरू हुई थी. भारत में मेट्रो का सफर 1984 में कोलकाता मेट्रो के रूप में शुरू हुआ. इसके बाद दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और कई अन्य शहरों में मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया. आधुनिक मेट्रो प्रणाली में तेज गति, आधुनिक तकनीक और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है.
मेट्रो के उपयोग से कार और अन्य वाहन कम होते हैं, जिससे वायु प्रदूषण घटता है. इससे शहर में ट्रैफिक जाम कम होता है और लोग समय की बचत कर आर्थिक रूप से लाभान्वित होते हैं. मेट्रो यात्रियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित परिवहन का माध्यम है.
भारत में मेट्रो नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है. नई लाइनें और आधुनिक तकनीक जैसे रोबोटिक ट्रेन संचालन, स्मार्ट स्टेशन और ग्रिन एनर्जी का उपयोग इसे और अधिक प्रभावी बना रहे हैं. भविष्य में मेट्रो को शहरों का प्रमुख परिवहन माध्यम बनाने की दिशा में लगातार प्रयास हो रहे हैं.
देश के दूसरे शहरों की तरह पटना मेट्रो में अभी भी भीड़ नहीं दिख रही. आखिर इसकी वजह क्या है? ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई कई अहम बातें
दिल्ली में सीजेपी के 'चलो संसद' प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए डीएमआरसी ने 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है. यात्रियों को कई प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की अनुमति नहीं होगी, जबकि कुछ स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से यात्रा से पहले रूट और ट्रैफिक अपडेट जांचने की अपील की है.
Metro Train News: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और NEET परीक्षा की वजह से कोलकाता मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तीनों मुख्य कॉरिडोर पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी और मेट्रो सर्विस सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपने निर्वाचन क्षेत्र कनकपुरा का पहला दौरा मेट्रो ट्रेन से किया. उन्होंने इस यात्रा के दौरान आम नागरिकों के साथ बातचीत की. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कदम पर्यावरण और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है.
पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मेट्रो ने देश में तेल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है. मोदी ने सभी देशवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने दैनिक यात्रा के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम इस्तेमाल करें ताकि देश में ईंधन की बचत हो सके और प्रदूषण पर भी नियंत्रण पाया जा सके.
दिल्ली के कालकाजी मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग लिफ्ट के अंदर पेशाब करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में महिला उनसे सवाल करती दिखाई देती है.
भोपाल और इंदौर मेट्रो ने कमाई बढ़ाने के लिए ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ शुरू किया है. अब मेट्रो परिसर में शूटिंग, बर्थडे और प्री-वेडिंग आयोजन होंगे.
दिल्ली मेट्रो में बिना अनुमति सामान बेचना या बेचने की कोशिश करना अब सीधे जेब पर असर डालेगा. जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2026 के जरिए सरकार ने साफ संकेत दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन से समझौता नहीं होगा और मामूली उल्लंघन भी अब सख्त जुर्माने के दायरे में आएंगे.
दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कटी पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंसने से दो जोरदार धमाके हुए. धमाकों की आवाज सुन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद बचाव के तौर पर मेट्रो को खाली कराया गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता मेट्रो परियोजना में देरी होने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से निराशा जाहिर की है. अदालत ने कहा कि उन्हें लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार से इस लापरवाही उम्मीद नहीं करते.
नया घर या फ्लैट खरीदना बड़ा फैसला है, लेकिन एक छोटी सी चूक आपकी जमा-पूंजी फंसा सकती है. डील करने से पहले जान लें वे बड़ी गलतियां, जो अक्सर लोग प्रॉपर्टी खरीदते समय कर बैठते हैं.
दिल्ली की स्ट्रीट फूड मार्केट्स अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं, लेकिन यहां की भीड़ अक्सर लोगों को असहज कर देती है. अगर सही समय और सही प्लानिंग के साथ जाएं तो इस भीड़भाड़ के बीच भी आराम से लजीज खाने का आनंद लिया जा सकता है.
AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट पर PM मोदी का वार. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली–मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के 82 किमी लंबे पूरे रूट का उद्घाटन किया और मेरठ में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अब परियोजनाएं लटकती नहीं हैं, बल्कि समय पर पूरी होती हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ का उद्घाटन किया. इस अत्याधुनिक ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली से मेरठ का सफर पहले से आसान और तेज होने वाला है. लग्जरी सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव कराएगी. इसकी मदद से 80 किलोमीटर की दूरी केवल 55 मिनट में तय की जा सकेगी.
आज से दिल्ली से मेरठ का सफर मिनटों में तय होने वाला है. पीएम मोदी आज सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही मेरठ मेट्रो का भी उद्घाटन किया जाएगा. इस परियोजना के तहत दिल्ली-मेरठ के बीच यात्रा समय घटकर 55 मिनट हो गया है.
लखनऊ के मेट्रो यात्रियों के लिए सोमवार से एक नई सुविधा की शुरुआत हुई है. अब आपको टोकन के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने क्यूआर-आधारित टिकटिंग सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे यात्री घर बैठे ही मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो के सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक 11.56 किमी लंबे नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है. इस रूट पर आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके पूरा होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मेट्रो नेटवर्क 61.62 किमी तक पहुंच जाएगा.
मुंबई के मुलुंड में मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरा, ऑटो और कार चपेट में आई, 4 लोग घायल.मुंबई के मुलुंड पश्चिम इलाके में 14 फरवरी को दोपहर मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एलबीएस रोड पर बन रहे मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा और कार पर गिर गया
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम आधिकारिक तौर पर बदल दिया है. अब ये स्टेशन 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' के नाम से जाना जाएगा. बीजेपी नेताओं की मांग और स्टेट नेम्स अथॉरिटी की सिफारिश के बाद ये निर्णय लिया गया है.
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एक आदमी के पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले के बाद DMRC ने यात्रियों से अपने परिसर में सफ़ाई बनाए रखने में मदद करने की अपील की है. साथ ही इसके लिए डीएमआरसी ने टोल फ्री नंबर भी जारी किया है.
नया फ्लैट खरीदते समय पहली मंजिल की सुविधा बेहतर है या टॉप फ्लोर का शानदार नज़ारा. निवेश और सुख-सुविधा के नजरिए से समझें कि आपके पैसे के लिए कौन सा फ्लोर सबसे सही रहेगा.