महेश्वरी चौहान (Maheshwari Chauhan) भारतीय निशानेबाज खिलाड़ी हैं, जो स्कीट शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. एशियन गेम्स 2026 में माहेश्वरी चौहान ने महिला स्कीट इंवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
उनका जन्म 4 जुलाई 1996 को राजस्थान के जालौर जिले के सियाणा में हुआ था. उन्होंने नई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की. महेश्वरी का निशानेबाजी से जुड़ाव बचपन से ही रहा. वह अपने दादा गणपत सिंह, पिता प्रदीप सिंह और भाई दक्षेश्वर सिंह के साथ परिवार के निजी शूटिंग रेंज में निशाना लगाती थीं. शुरुआत में यह उनके लिए मनोरंजन का हिस्सा था, लेकिन आगे चलकर उन्होंने इसे अपने खेल के रूप में अपनाया.
महेश्वरी चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला स्कीट में भारत के लिए पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई. वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला स्कीट की व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनीं. उनके प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कोच विक्रम सिंह चोपडा की भूमिका रही.
महेश्वरी ने कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित 7वीं एशियन चैंपियनशिप शॉटगन में भी हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में उन्होंने महिला स्कीट की व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया. उस समय उनकी उम्र 21 साल थी. प्रतियोगिता के पांचवें दिन उन्होंने यह पदक जीता था. इसी प्रतियोगिता में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए थे.
महिला टीम स्पर्धा में महेश्वरी ने रश्मि राठौर और सानिया शेख के साथ मिलकर भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारतीय टीम ने कुल 190 अंक हासिल किए और रजत पदक जीता. चीन की टीम 195 अंक के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि मेजबान कजाकिस्तान की टीम ने 185 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया.
महेश्वरी चौहान ने 2024 के पेरिस ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने मिश्रित स्कीट स्पर्धा में हिस्सा लिया और चौथे स्थान पर रहीं. कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय जोड़ी एक अंक के अंतर से पीछे रही. मुकाबले का स्कोर 43-44 रहा. महिला व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में महेश्वरी ने 118 अंक के साथ 14वां स्थान हासिल किया.
महेश्वरी के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2023 में होटल व्यवसाय से जुड़े अधिराज सिंह से विवाह किया. खेल के क्षेत्र में उनकी पहचान मुख्य रूप से स्कीट शूटिंग से जुड़ी है. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व उनके करियर के प्रमुख हिस्सों में शामिल है.
एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा इन दिनों सातवें आसमान पर है. शनिवार को भारत की झोली में 7 मेडल आए. जिससे मेडलों की संख्या बढ़कर अब 30 हो गई है. आज का दिन पूरी तरह से कबड्डी के नाम रहा, जहां हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड पर कब्जा जमाया.
Asian Games 2026 Day 5 Live Updates: नागोया एशियन गेम्स 2026 (24 सितंबर) के पांचवें दिन भारत ने कुल 5 मेडल जीते. वहीं अब कुल मिलाकर भारत के मेडल की संख्या 17 हो गई है.