scorecardresearch
 
Advertisement

महेश दीक्षित

महेश दीक्षित

महेश दीक्षित

महेश दीक्षित (Mahesh Dixit) को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का नया निदेशक नियुक्त किया गया है. वह मौजूदा निदेशक तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है. महेश दीक्षित को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है. इसके लिए उन्हें सेवा विस्तार भी दिया गया.

महेश दीक्षित 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं और तेलंगाना कैडर से संबंध रखते हैं. उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर का बड़ा हिस्सा इंटेलिजेंस ब्यूरो में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए बिताया है. नियुक्ति से पहले वह आईबी में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे, जो एजेंसी का दूसरा सबसे वरिष्ठ पद माना जाता है.

महेश दीक्षित की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी अलग रही है. उन्होंने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद महाराष्ट्र से एमडी की डिग्री हासिल की. चिकित्सा क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा में अपना करियर शुरू किया.

सेवा के दौरान महेश दीक्षित ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और सुरक्षा मामलों में काम किया. वह उस समय भी जिम्मेदार पदों पर रहे, जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद नई व्यवस्थाएं लागू की थीं. इसके अलावा वर्ष 2023 में श्रीनगर में आयोजित जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान भी उन्होंने इंटेलिजेंस से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालीं.
 

और पढ़ें

महेश दीक्षित न्यूज़

Advertisement
Advertisement